फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी का समापन, फूलों ने जीता दिल... कैंट बोर्ड ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
पुष्प प्रदर्शनी 2023 - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अमर उजाला परिसर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। सर्वाधिक 78 पुरस्कारों के साथ जहां कैंट बोर्ड ने महफिल लूट ली, वहीं फूलों ने पुष्प प्रेमियों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी। प्रकृति का अनुपम श्रृंगार देखकर लोग मंत्रमुग्ध दिखे। हजारों पुष्प प्रेमियों ने इन लम्हों को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद किया। 




बागवां (माली) के अथक प्रयास के बाद गुल खिलते हैं। नवजात की तरह उनकी देखभाल, नियमित सिंचाई, कीटों से सुरक्षा आदि के बाद ही फूल मुस्कुराते हैं। अमर उजाला ने इस मेहनत के लिए उनको नवाजा तो उन्होंने भी आभार जताया। कहा कि अगले साल फिर प्रदर्शनी का इंतजार रहेगा।

परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम इज्जतनगर मंडल रेखा यादव और विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया महाराष्ट्र पूनम बिष्ट ने विजेता प्रवृष्टियों पुरस्कृत किया। निर्णायक डॉ. आलोक खरे, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्य अतिथि डीआरएम रेखा यादव और विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया महाराष्ट्र पूनम बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

डीआरएम ने पुष्प प्रदर्शनी को सराहा

इज्जतनगर रेल मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने कहा कि प्रदर्शनी में शामिल होने का अवसर मिला, इसके लिए आभारी हूं। सभी प्रविष्टियां एक से एक बढ़कर हैं। इस खूबसूरती को बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह आंखों और दिल को सुकून देने वाला अनुभव है। बागवां की मेहनत सराहनीय है। 

मिसेज इंडिया महाराष्ट्र पूनम बिष्ट ने कहा कि प्रदर्शनी में शामिल होना सौभाग्य मानती हूं। बागवां की मेहनत को मंच दिया जाना सराहनीय है। बरेलीवासियों का फूलों के प्रति लगाव देखकर अच्छा लगा। अमर उजाला का यह प्रयास कई लोगों को प्रेरणा देने वाला है। यह हमेशा याद रहेगा। 

मालियों की मेहनत सराहनीय

फूलों की कोठी के रजत खंडेलवाल ने कहा कि शहर की चर्चित फूलों की कोठी, पौधों और फूलों के प्रति प्यार का ही नतीजा है। कई फिल्मों की शूटिंग भी कोठी में की गई है। बरेली के पुष्प प्रेमियों का प्यार भी इसे मिलता रहा है। कोठी को गुलजार रखने में मालियों की मेहनत सराहनीय है।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्प प्रदर्शनी में तस्वीर खींचती युवती - फोटो : अमर उजाला
कैंटोनमेंट बोर्ड के माली दामोदर दास ने कहा कि बीजारोपण से लेकर नियमित देखभाल करनी होती है। विशेष पौधों को बरसात के पानी और बीमारियों से बचाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पिछले 40 साल से यह जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब यही जिंदगी है। 

बेस्ट गार्डन अवॉर्ड विजेता गीता सिंह ने कहा कि 20 साल से प्रकृति की इस धरोहर से लगाव बढ़ा है। सुबह पौधों के बीच बैठना, खराब पत्तों और फूलों को हटाना, देखभाल और कटिंग करना अब आदत बन चुकी है। मिट्टी में दीमक की वजह से विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

रामपुर गार्डन के सिया राम ने कहा कि वर्षों से पुष्प प्रदर्शनी में अपने पौधे शामिल करते हैं। नियमित पौधों की कटिंग और देखभाल करते हैं। पौधों के साथ वक्त बिताना और उनकी देखरेख करना जीवन का अहम हिस्सा है। इस प्रेम को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

4 of 5
पुष्प प्रदर्शनी के विजेता - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला पुरस्कार

विभिन्न कैटेगरी में 232 प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 46 प्रविष्टियां पहले, 80 दूसरे और 57 तीसरे स्थान पर रहीं। 49 प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। सर्वाधिक 78 पुरस्कार कैंट बोर्ड की प्रविष्टियों ने जीते। कैंटोनमेंट बोर्ड, फादर जॉन किंग भारत, आदित्य सिंह, बरेली क्लब, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, होटल ओबरॉय आनंद, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, सिया राम, गीता सिंह, शशि बाला, फ्लोरा नर्सरी, केसीएमटी, होटल स्वर्ण टावर, आरके माहेश्वरी, ग्रांड ऑफिसर्स मेस, फादर हैरोड, शमा गुप्ता, हरीश भल्ला, विभा विद्या, प्रभा जौहरी, होटल रेडिसन, मोहम्मद कैफ, क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, आरके गोयल, इंप्लांट नर्सरी, रुद्रा, अरुण कश्यप, नन्हे लाल और छठवीं माउंटेन डिविजन हेड ऑफिस की प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्प प्रदर्शनी में बच्चे और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गार्डन कैटेगरी में 12 पुरस्कार दिए गए। इसमें रजत खंडेलवाल, फादर जॉन किंग भारत, मोनिका खत्री, कैंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह और बरेली क्लब की प्रविष्टि को पहला पुरस्कार मिला। ज्योति खंडेलवाल, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड, कैंटोनमेंट बोर्ड बंगला नंबर आठ से गीता सिंह, शमा गुप्ता और डॉ. प्रभा जौहरी की प्रविष्टि को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर फादर हैरोड और कैंट का गांधी उद्यान (फूल बाग) रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें