फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फैजान के पेट में मिले प्लास्टिक के टुकड़े, सरताज के शरीर के उड़े चीथड़े; शवों की हुई बुरी तरह से दुर्गति

Sun, 09 Feb 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वाले तीनों लोगों के शवों को दुर्गति हुई। मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Blast - फोटो : अमर उजाला
बरेली में हादसे में मरने वाले तीनों लोगों में सबसे ज्यादा दुर्गति फैजान के शव की हुई। उसके व सरताज के शरीर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले दोनों ही परात में कुछ मिलाते हुए दिख रहे हैं। वहीं ठेकेदार अतीक कभी दूर तो कभी उनके पास आकर बातें करता दिख रहा है। 

इसीलिए हादसे के दौरान कारीगरों के शव ज्यादा क्षत-विक्षत हुए। फैजान का हाथ अलग होकर पेट में घुस गया था। वहीं, पेट में प्लास्टिक के टुकड़े भी मिले। अतीक के शव में भी गंधक व पोटाश के अंश मिले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
विस्फोट मामला - फोटो : अमर उजाला
कतरा कतरा दर्द... इंतजार ही करते रह गए घरवाले
अतीक के परिवार में पत्नी फरीन, एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनके छोटे भाई हनीफ ने बताया कि भाई की कमाई से ही परिवार के खर्चे पूरे होते थे। उनकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी भाभी इद्दत (शोक) में चली गई हैं। छोटे बच्चों को परिवार की दूसरी महिलाएं संभाल रहीं हैं। बताया गया कि सरताज की शादी के बाद पत्नी से तलाक हो चुका था। वह अपनी मां शाहीन के साथ रहता था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
विस्फोट में हुई थी तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शाहीन ने बताया कि सरताज उनसे थोड़ी देर में आकर खाना खाने की बात कहकर गया था। उन्होंने खाना बना रखा था, तभी ये मनहूस खबर आ गई। फैजान की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौसी नरगिस ने बताया कि फैजान की बहन को देखने शुक्रवार को लड़के वाले आ रहे थे। तब फैजान उनसे यह कहकर गया था कि मालिक से काम के रुपये लेकर आता हूं। 
 

4 of 8
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिर उसकी कॉल आई थी कि मालिक ने एक घंटे का कुछ काम बताया है, आने में थोड़ी देर लगेगी। नरगिस ने बताया कि फैजान तो नहीं आयाए पर उसकी मौत की खबर जरूर आ गई। ऐसे में उसकी बहन की शादी की तैयारी भी धरी रह गई। 
विज्ञापन

5 of 8
Manjha Factory Explosion: शव लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मांझे की अवैध फैक्टरी में धमाका, मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़े
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद धमाके का राज सामने आएगा। 
 
विज्ञापन

6 of 8
मृतक अतीक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि इन घातक पदार्थों का मिश्रण तैयार करने के दौरान ही धमाका हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लुगदी बना रहे अतीक और फैजान के चीथड़े उड़ गए। नजदीक मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन

8 of 8
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धमाके की सूचना पर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गईं। अतीक और फैजान के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के इलाके को खंगाला गया। पुलिस विस्फोटक की मौजूदगी की आशंका की भी पड़ताल कर रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, पर ऐन मौके पर बिजली गुल होने की वजह से धमाका सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें