फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली विस्फोट कांड: 'बेटी लाई थी तबाही का सामान, मेरा सब कुछ लुट गया', रहमान के बयान से आया नया मोड़

Fri, 04 Oct 2024 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
गांव कल्याणपुर में हुआ था धमाका - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार को हुए धमाके में अपना घर व परिजनों को खोने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती रहमान शाह व उसकी पत्नी छोटी बेगम के आंसू नहीं थम रहे। उन्होंने अपनी बेटी फातिमा पर ही निशाना साधा कि उसी ने मौत का सामान घर में भर दिया, जिससे उनके पांच परिजनों व एक पड़ोसी महिला की मौत हो गई। रहमान ने पहले सिलिंडर फटने की बात कही, वहीं पुलिस का दावा है कि बारूद से विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि रहमान के घर समेत पांच मकान जमींदोज हो गए थे। मामले में पुलिस ने रहमान, उसके बेटे, दामाद नासिर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
घायल रहमान ने बताया कि वह छप्पर के नीचे लेटे थे। तभी पत्नी छोटी बेगम उसके लिए चाय बनाने पहुंचीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। बेटी फातिमा एक दिन पहले ही कुछ पटाखे लेकर उन्हें सुखाने घर आई थी। उसके साथ उसकी देवरानी व जेठानी भी थीं। उन्होंने उसे आतिशबाजी का सामान ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने शाम तक की मोहलत ले ली थी। सिलिंडर फटने के बाद इन पटाखों में आग लग गई। 
विज्ञापन

3 of 7
रहमान को खाना खिलातीं उनके पत्नी छोटी बेगम - फोटो : अमर उजाला
रहमान शाह ने कहा कि उन्हें क्या पता था कि घर आई बेटी फातिमा अपने साथ मौत का सामान भी ले आई है। इस धमाके से वह तबाह हो गए। एक आंख से दिखना बंद हो गया है। पत्नी छोटी बेगम के सिर पर चोट लगी है। फातिमा बुरी तरह झुलसने के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कराई गई है।

4 of 7
धमाके से मलबे में तब्दील हुए घर - फोटो : अमर उजाला
बारूद से विस्फोट का दावा 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा कि विस्फोट बारूद से ही हुआ था। बारूद कितने किलोग्राम रहा होगा और उसकी प्रकृति क्या थी? इसका खुलासा फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट से होगा। टीमों ने मौके से प्लास्टिक के कतरे, कपड़ों पर लगा बारूद व मानव अंगों पर लगे बारूद का सैंपल लिया है। सिरौली थाना प्रभारी इसे जांच के लिए भेजेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
दादी के साथ ने बचा ली मासूमों की जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोग नसीब से बच गए। इनमें फातिमा का 12 साल का बेटा सुभान शामिल है जो मां के साथ ननिहाल आया था। वह उसी वक्त दुकान पर गया था। फातिमा के दो बच्चों के साथ ही जेठानी सितारा की पांच बेटियां, देवरानी नीना की दो बेटियां व एक बेटा सिरौली में अपनी दादी के पास थे। रहमान शाह का बेटा वाहिद मजदूरी करता है। वह राजमिस्त्री के साथ आंवला में काम कर रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं पर चूके जिम्मेदार
  • नासिर के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस था, लेकिन वह बनाने का काम वर्षों करता था। सबको पता था, लेकिन अवैध पटाखा कारोबार रोकने के जिम्मेदार जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने कभी छापा नहीं मारा। हर साल जिले भर में लाइसेंस धारकों की जांच करने का दावा करने वाले यहां आंखें मूंदे रहे।
  • सिरौली से लगातार गांव कल्याणपुर में बारूद की खेप लाई जा रही थी। कभी ई-रिक्शा तो कभी ऑटो में भरकर आतिशबाजी और बंद बोरे रहमान शाह के घर आ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी पर रोक नहीं लगाई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धमाके के साथ जमींदोज हुए मकान - फोटो : अमर उजाला
  • पड़ोसियों ने रहमान शाह के घर में बारूद आने से लेकर उसे सुखाने तक की स्थिति अपनी छतों से देखी पर इस बारे में वह एकराय नहीं हो सके। उन्होंने एकजुट होकर इसका न तो विरोध किया और न कोई शिकायत।
  • सिरोली में 21 सितंबर को नासिर के घर पर पटाखे सूख रहे थे। तब उनमें आग लगने से धमाका हुआ। पुलिस में रिपोर्ट हुई तो पूरा परिवार घर से भागकर ससुराल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में रुचि नहीं दिखाई और वह घर से आतिशबाजी का सामान और बारुद भी उठा ले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें