फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला दिवाली कार्निवल: बरेली में सुरों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां, जमकर झूमे शहरवासी

Thu, 05 Nov 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन संगीत, ग्रुप डांस, सोलो परफॉर्मेंस, टैलेंट शो और मैजिक शो ने लोगों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
झिलमिलाती रोशनी से जगमग मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला, तालियों की गड़गड़ाहट और जादूगर के करतब के बीच स्टॉलों पर खरीदारी के साथ स्वाद लेते लोग...। ऐसे ही उत्साहजनक और मनोरंजक पलों के साथ बुधवार को बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के दिवाली कार्निवल का आगाज हुआ। इससे पहले सद्भावना पुलाव कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी वर्गों के लोगों ने पुलाव चखकर सद्भाव का संदेश दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली कार्निवल में नन्हें कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कार्निवल के मंच से कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शहरवासियों ने परिसर में लगे स्टॉलों पर पहुंचकर खरीदारी की। आकर्षक उपहार और ऑफर्स का भी लाभ लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत से आई जावेद फ्यूजन, फिटनेस एंड डांस एकेडमी की टीम ने जूनियर और सीनियर ग्रुप में ग्रुप और सोलो प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा शहरवासी भी अलग-अलग गीतों पर थिरकते नजर आए।

4 of 7
दिवाली कार्निवल में थिरके शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
मंच से ना दे दिल परदेशी, गल बन गई, न ना रे न ना ना रे, वारी वरसी, तेरा रंग बल्ले-बल्ले, पंज तारा समेत अन्य फिल्मी और पॉप गीत गूंजे।
विज्ञापन

5 of 7
कार्निवल में हुआ मैजिक शो - फोटो : अमर उजाला
मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस परफार्मेंस, टैलेंट शो भी हुए। मैजिक शो में जादूगर अंकुर के करतब ने लोगों को बांधे रखा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दिवाली कार्निवल में खरीदारी करते शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
दोगुनी हुई त्योहार की खुशी, खूब की मस्ती
जनकपुरी के साहिल चौधरी ने कहा कि हर साल अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले कार्निवल के साथ पंच दिवसीय उत्सव शुरू होता है। इसका इंतजार सभी लोगों को होता है। दो दिन और इसका आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्निवल में ऊंट की सवारी का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर की शाहिस्ता ने कहा कि झूले, ऊंट और घोड़े की सवारी, जंपिंग मिक्की माउस पर बच्चों ने खूब मस्ती की। दिवाली की खुशियों को कार्निवल ने दोगुना कर दिया। बैंड की परफार्मेंस के साथ हुनर को भी मंच मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें