बरेली में अमर उजाला की पहल पर एक लाख से अधिक घरों से एकत्रित चावल से सद्भावना पुलाव तैयार किया गया। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित सामूहिक भोज में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने शामिल होकर एकता, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में एक लाख से अधिक घरों से जुटाए गए चावल से तैयार सद्भावना पुलाव की खुशबू ने बुधवार को शहर को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। धर्मगुरुओं ने एक साथ आयोजन का शुभारंभ कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। फिर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने एक साथ बैठकर सद्भावना पुलाव का स्वाद चखा। शहर के कई इलाकों में पुलाव का वितरण किया गया।
अमर उजाला की इस पहल ने अलग-अलग वर्गों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसी के साथ अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का भी शुभारंभ हुआ। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर मुख्य कार्यक्रम हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
धर्मगुरुओं ने चखा सद्भावना पुलाव
- फोटो : अमर उजाला
इंडरडिपेंडेंट वैप्टिस्ट चर्च के पास्टर डॉ. विलियम सैमुअल, चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारे के ज्ञानी काले सिंह, खानकाह वामिकिया के सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद असलम मियां वामिकी और श्यामगंज साई मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने सामूहिक रूप से सद्भावना पुलाव भोज का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
3 of 8
अमर उजाला के कार्यक्रम में अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,रुहेलखंड विवि के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी सिटी चिराग जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी, बीएसए डॉ. विनीता, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी सहभागिता की।
4 of 8
शहरवासियों ने चखा सद्भावना पुलाव
- फोटो : अमर उजाला
सभी अतिथियों ने एक साथ पुलाव का स्वाद चखा और आयोजन को सामाजिक समरसता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। शहर के लोगों की ओर से मिले एक-एक मुट्ठी चावल से पके पुलाव का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने चखा।
विज्ञापन
5 of 8
शहरवासियों ने चखा सद्भावना पुलाव
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने भी चखा पुलाव का स्वाद
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, उद्यमी अजय शुक्ला, मनीष शर्मा, आदित्य मूर्ति, विभोर गोयल, कुशल अग्रवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, मोहक अग्रवाल,सपा के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से पवन अरोड़ा, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से अनुज गुप्ता, लघु उद्योग भारती से संभव शील, शिक्षक प्रो. आशुतोष प्रिय, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. महेंद्र सिंह बासू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 8
अतिथियों ने गुब्बारे उड़ा कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ ।
- फोटो : अमर उजाला
अतिथि बोले- मुट्ठी भर चावल से दिया समरसता का संदेश
ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास को मजबूत करने का जरिया हैं। एक लाख से अधिक परिवारों की भागीदारी ने साबित किया है कि शहरवासी एकता और भाईचारे के संदेश के साथ खड़े हैं।- श्रुति गंगवार, राज्यसभा सदस्य
यह आयोजन जनभागीदारी और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है। अलग-अलग परिवारों से जुटाए गए चावल ने सभी को एक सूत्र में पिरोया है। ऐसी पहल शहर की सकारात्मक पहचान को मजबूत करती हैं।- शंभू कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
7 of 8
सद्भावना पुलाव कार्यक्रम में अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला खबरों के साथ सामाजिक सरोकार से भी जुड़ने का संदेश देता है। समाज में आपसी विश्वास और सद्भाव बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। सभी वर्गों की भागीदारी शहर की एकजुटता को दर्शाती है।- अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
सर्वधर्म समभाव की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम एकता का संदेश देता है। ऐसे प्रयासों से समाज में परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सामाजिक सौहार्द के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है।- रश्मि पटेल, प्रशासक जिला पंचायत
सद्भावना पुलाव कार्यक्रम में अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
साल दर साल अमर उजाला सौहार्द का संदेश देने के लिए कार्यक्रम करता है। मां तुझे प्रणाम से राष्ट्रीयता और सद्भावना पुलाव से विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। - उमेश गौतम, महापौर
बरेली की साझा संस्कृति और आपसी सौहार्द को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। अमर उजाला की पहल ने शहरवासियों को एक साथ आने और सकारात्मक संदेश देने का अवसर दिया है। यह सराहनीय है।- सुप्रिया ऐरन, पूर्व महापौर