बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शुक्रवार को समापन हो गया। शहरवासियों ने इस आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। अंतिम दिन गणेश वंदना, नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शुक्रवार को उत्साह के साथ समापन हो गया। शहरवासियों ने इस आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्निवल के अंतिम दिन भी लोगों की बड़ी संख्या में चहल-पहल रही। लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर दिवाली के उत्सव का आनंद लिया।
अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन और लैंप लाइटिंग के साथ किया। इस दौरान कैंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन और एसपी चिराग जैन मौजूद रहे। डॉ. महेंद्र सिंह बासु, गंगा बाथ डेकोर से मोहक और डीएसटीओ अर्चना सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
3 of 9
गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। आईडीसी अकादमी के अद्विक सक्सेना ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
4 of 9
दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
जोश डांस ट्रुप ने अपनी लीडर श्वेता प्रियादर्शिनी के नेतृत्व में ऊर्जावान प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भरा। ड्रीमर्स लाइव बैंड ने संगीतमय प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बनाया। दर्शक गीत-संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 9
दिवाली कार्निवल में खरीदारी करते शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
मेले ने दिया मनोरंजन और खरीदारी का मौका
कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और खरीदारी के भी कई आकर्षण थे। बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे। ऊंट और घोड़े की सवारी ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
विज्ञापन
6 of 9
दिवाली कार्निवल में खरीदारी करते शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
मेले में साड़ी, शृंगार, सजावट और अन्य जरूरतों से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगे थे। लोगों ने त्योहार की तैयारियों के बीच अपनी पसंद की चीजें खरीदीं। देर रात तक लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
7 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
एकता नगर की अंशिका अवस्थी ने बताया कि दिवाली कार्निवल में मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां का माहौल बेहद खुशनुमा और उत्साह से भरा हुआ है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर खरीदारी और मनोरंजन के इंतजाम तक, हर चीज आकर्षक लगी।
8 of 9
कार्निवल में शहरवासियों ने लिया लुत्फ
- फोटो : अमर उजाला
वंशिका ने कहा कि कार्निवल में त्योहार की रौनक के साथ मनोरंजन का भी संगम देखने को मिला। यहां की सजावट, अलग-अलग तरह के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खासा प्रभावित किया। यहां मुझे स्टेज पर डांस करने से भी किसी ने नहीं रोका। मैंने यहां बहुत डांस किया।
तीन दिनों तक चले इस कार्निवल ने शहरवासियों को एक ही स्थान पर खरीदारी का अवसर दिया। इसके साथ ही मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिला। अंतिम दिन कलाकारों की प्रस्तुतियों और मेले के आकर्षणों के बीच आयोजन संपन्न हुआ।