फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बवाल: आठ दिन पहले बनी थी योजना, प्रदर्शन से सड़क जाम करने तक महिलाओं से पीछे रहे पुरुष; तस्वीरें

Wed, 26 Aug 2026 01:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में प्रतिमा स्थापित करने की योजना आठ दिन पहले बनी थी। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में ये सामने आया है कि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विरोध व कार्रवाई झेलने के लिहाज से महिलाओं को आगे किया गया। 
विज्ञापन
1 of 13
Badaun Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं में हुए बवाल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। करीब आठ दिन पहले बनी प्रतिमा को स्थापित करने के लिए ग्रामीणों के बीच घुसे शरारती तत्वों ने पहले से सुनियोजित तैयारी कर ली थी। इसकी जानकारी खुफिया तंत्र को भी नहीं लगी।

पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में ये सामने आया है कि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विरोध व कार्रवाई झेलने के लिहाज से महिलाओं को आगे किया गया। मंगलवार को वायरल हुए कई वीडियो से यह बात साबित हो रही है। सड़क पर जाम लगाने व प्रदर्शन करने में महिलाएं ही आगे दिखीं। इस दौरान खुफिया अमले को रणनीति की भनक भी नहीं लग सकी जिसकी वजह से घटना बड़ी हो गई।
विज्ञापन

2 of 13
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा लगाने के लिए आठ दिन पहले चंदा एकत्र किया गया था। रकम इकट्ठी होने के बाद घटना से दो दिन पहले गांव में प्रतिमा गुपचुप तरीके से लाई गई थी। चर्चा है कि प्रतिमा रामपुर के शाहबाद से लाई गई थी। इसके बाद सोमवार रात करीब डेढ़ बजे प्रतिमा सरकारी भूमि पर ले जाकर रखी गई।

 
विज्ञापन

3 of 13
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वीडियो में महिलाएं सड़क घेरकर खड़े होकर एसडीएम प्रियंका गोयल से बात करती दिखीं। इस दौरान उनके तेवर तीखे थे। दोपहर में बारिश होने पर भी महिलाएं अपने इरादे से नहीं हटीं। यहां तक भूख-प्यास भी उनके इरादों के आड़े आते नहीं दिखी। 

 

4 of 13
एसडीएम से बात करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से शाम तक महिलाएं पुरुषों के बराबर मोर्चा संभाले खड़ी रहीं। यही कारण रहा कि 12 घंटे तक पुलिस प्रशासन के अफसरों को जूझना पड़ा। रात में प्रतिमा बिसौली कोतवाली में सुरक्षित रखवा दी गई।
 
विज्ञापन

5 of 13
पथराव में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना को बताया निराधार
घटनाक्रम के बीच प्रतिमा खंडित किए जाने की खबर भी सामने आई। हालांकि, पुलिस ने इसे पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा या खंडित नहीं किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
 
विज्ञापन

6 of 13
ईंट उतारते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखने की बात से बिगड़े हालात
प्रशासन की ओर से प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखने और आगे की प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव तैयार करने की बात कही गई लेकिन इसी बीच ग्रामीण फिर विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने कहा कि जब प्रतिमा के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है तो प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा उसी सरकारी भूमि पर उसी समय स्थापित करने की जिद की। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी।

8 of 13
मौके पर डीएम, एसएसपी व अन्य अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उघैती, बिल्सी, वजीरगंज, फैजगंज बेहटा और बिसौली थानों की पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास करते रहे लेकिन अंधेरा छाने लगा तो भीड़ में शामिल खुराफातियों ने पथराव शुरू कर दिया।
 

9 of 13
डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव में ये वाहन हुए क्षतिग्रस्त
पथराव में पीएसी का एक ट्रक, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, बिसौली एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी के साथ वजीरगंज, बिसौली, उघैती, फैजगंज बेहटा व बिल्सी के थाना प्रभारियों की गाड़ियां और दो निजी एंबुलेंस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुईं।

10 of 13
मौके पर पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुमति लेकर प्रतिमा स्थापित करने की अपील पर ग्रामीण नहीं माने
डीएम अवनीश राय ने बताया कि सुबह छह-सात बजे सूचना मिली की ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कुछ लोग एकत्र हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों से बात कर रही थी।
 

11 of 13
ग्रामीण महिला से जानकारी करते डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें समझाया जा रहा था कि नियमानुसार अनुमति लेकर ही प्रतिमा स्थापित करें। पूरे दिन लगभग 12-13 घंटे प्रयास करने के बाद भी लोगों को कनवेंशन किया गया था कि गांव में एक और स्थान है। वहां पर कमेटी बनाकर सम्मान पूर्वक प्रतिमा की स्थापना करा दें।

12 of 13
मौके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बावजूद इसके शाम सात बजे के आसपास भीड़ ने उग्र होकर पुलिस-प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुछ कर्मचारियों को चोट आयी है। उनको अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

13 of 13
गाड़ी से जैकेट निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव के बाद दुकानों गिरे के शटर
बिसौली-शाहबाद मार्ग पर राजा की सीकरी गांव है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकानें हैं। बवाल के बाद पथराव होने पर दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं। एक घंटे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मामला शांत होने और पुलिस बल की तैनाती के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें