फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun Case: डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट एसएसपी दफ्तर पहुंची, रिपोर्ट में क्या उजागर हुआ अभी भी संदेह

Fri, 29 Jan 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 5
badaun rape case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उघैती के कथित सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में गाजियाबाद से डीएनए व फोरेंसिक जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर शाम एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। इस रिपोर्ट में क्या उजागर हुआ है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पहले अधिकारी इसका अध्ययन करेंगे। उसके बाद जांच रिपोर्ट थाना पुलिस को दे दी जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तीन जनवरी की रात उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस दूसरे दिन तक मामले को दबाती रही। जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, तब कहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे तीसरे दिन उसके शव का पोस्टमार्टम हो सका। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली रही थी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया था। इस मामले में इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह और हलका इंचार्ज अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही महिला के पति की तहरीर पर मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण, वेदराम और जसपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
 

4 of 5
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इसकी छानबीन करने के लिए 12 जनवरी को पांच सदस्यीय विज्ञान प्रयोगशाला टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। बताते हैं कि टीम ने कुएं में उतरकर साक्ष्य जुटाये थे। पुलिस ने दावा किया था कि कुएं में खून पड़ा मिला था, माना जा रहा था कि महिला कुएं में गिरी थी। विज्ञान प्रयोगशाला टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर लौट गई थी। तब से जनपद पुलिस डीएनए और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। एक दिन पहले सिपाही रिपोर्ट लेने के लिए गाजियाबाद गया था। बृहस्पतिवार देर शाम सिपाही रिपोर्ट लेकर आ गया है। फिलहाल रिपोर्ट में क्या सामने आया है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़िता के घर बाहर लगी पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उघैती कांड के मामले में डीएनए व फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ये गोपनीय दस्तावेज है। पहले इसे अधिकारी ही पढ़ेंगे। उसके बाद थाना पुलिस को दे दी जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई होगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें