फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल हादसा: मैप पर दिखाया 'मौत का रास्ता', बदायूं पुलिस ने गूगल को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

Sun, 01 Dec 2024 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Bareilly Bridge Accident News: अधूरे पुल से कार नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है। गूगल भी कार्रवाई की जद में है। हादसे के छह दिन बाद बदायूं पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले की सीमा से सटे बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के कारण हादसे के छह दिन बाद गूगल को नोटिस भेजा गया है। बदायूं पुलिस ने यह नोटिस भेजा है। इसमें गूगल के क्षेत्रीय अधिकारी का नाम पूछा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि जब पुल अधूरा था तो गूगल मैप पर रास्ता सही क्यों दिखाया गया। पुलिस का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

24 नवंबर को हुई थी घटना  
दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट  
अधूरे पुल से कार गिरने के मामले में प्रशासन गूगल को भी दोषी माना है। इसके बाद अब गूगल मैप से इस रास्ते को हटा दिया गया है। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार छविराम ने सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बरेली में इसी पुल पर हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
तहरीर में मैप पर गलत रास्ता दिखाने के लिए गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी शिकायत की गई है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में गूगल या उसके किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया है। विवेचना में कुछ नाम बढ़ाए जा सकते हैं। हादसे के छह दिन बाद पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया है। 
 

4 of 6
पुल पर टूटी हुई थी दीवार - फोटो : अमर उजाला
दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि गूगल को नोटिस जारी किया गया है। पूछा गया है कि गूगल मैप के क्षेत्रीय अधिकारी का नाम बताए। जब रास्ता नहीं था तो मैप पर यह रास्ता क्यों दर्शाया गया था। नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2023 में बाढ़ आने पर फरीदपुर की ओर पुल का एप्रोच मार्ग बह गया था, तभी से इस पुल पर आवागमन बंद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से वहां पर दीवार लगा दी गई थी। लेकिन, कुछ लोगों ने उस दीवार को तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीडब्ल्यूडी ने लगवाया चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। इसकी वजह से रविवार तड़के कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद पुल पर आवागमन रोकने के लिए चार जगह बैरिकेडिंग कराई गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें