कार में मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना तौकीर रजा वर्ष 2010 में बरेली में हुए दंगों के आरोपी हैं। संभल में हिंसा के बाद वहां का माहौल ठीक नहीं है। ऐसे में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीबीगंज पुलिस ने मौलाना तौकीर समेत उनके समर्थक मुनीर इदरीसी, नदीम कुरैशी, डॉ. नफीस, सलीम खान, शान रजा, रईस रजा, आबिद मंसूरी, मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी, साजिद सकलैनी, फरहान रजा, अल्तमश रजा, शाहनवाज वारसी, अफजाल बेग को अपराह्न 3:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।