फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बारिश से बुरा हाल: घरों-दुकानों में भरा पानी... एसएसपी दफ्तर में भी जलभराव, रेल पटरी डूबी; तस्वीरें

Mon, 16 Jun 2025 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Heavy Rain In Bareilly: बरेली में रविवार रात करीब दो बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। यह क्रम सुबह छह बजे तक जारी रहा। करीब चार घंटे की बारिश से शहर में जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में बारिश को पानी भर गया। कॉलोनियों में बने पार्क तालाब में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
1 of 7
बरेली में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में रविवार रात हुई बारिश से हाईवे से लेकर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में भी बारिश को पानी भर गया। तमाम लोग घरों से नहीं निकाल पाए। कॉलोनियों में बने पार्क भी तालाब में तब्दील हो गए। सुभाषनगर और हजियापुर इलाके में जलभराव से सबसे बुरे हालात रहे। सुबह जब लोग जागे तो हालात देख दंग रह गए। तमाम लोग अपने घरों और दुकानों से पानी निकालते नजर आए। वहीं एसएसपी कार्यालय में भी बारिश का पानी भर गया। उधर, रेल लाइन पर पानी भरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। सुबह 10 बजे तक शहर के कई इलाकों से जलभराव खत्म नहीं हो सका था।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घरों में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम के अधिकारियों ने आठ जून तक सभी नालों को साफ कराने का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार रात हुई पहली मूसलाधार बारिश में ही हकीकत खुल गई। नगर निगम के करीब स्थित सिकलापुर के कई मार्गों पर जलभराव हो गया। तमाम लोगों के घरों में पानी भर गया। 
विज्ञापन

3 of 7
सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे खराब स्थिति मॉडल टाउन की रही, जहां पर मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के काम चल रहे हैं। सड़क खोद कर डाल दी गई है। लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। टूटी सड़क और जलभराव की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की सड़क भी कई स्थानों पर धंस गई। अयूब खान चौराहे की निकट दो स्थानों पर मुख्य मार्ग धंसने से गड्ढा गया।

4 of 7
एसएसपी कार्यालय में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन ई ब्लॉक में गुरुद्वारा के आसपास कई घरों में पानी घुस गया। यहां के लोगों का कहना था कि छह महीने पहले सड़क खोदकर डाल दी गई। अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। बारिश से पहले काम हो जाता तो यह समस्या नहीं झेलनी पड़ती। एसएसपी कार्यालय में भी बारिश का पानी भर गया। 
विज्ञापन

5 of 7
घर से पानी निकालती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुभाषनगर की पुलिया पर जलभराव की वजह से आवागमन बाधित रहा। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली डेढ़ लाख आबादी जलभराव से प्रभावित हुई। शहर के हजियापुर, जगतपुर, राजेंद्र नगर, डेलापीर के निचले इलाकों में पानी घुसने से आम जनता को परेशानी रही। 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश के बाद सुभाषनगर में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 9:30 जब लोग ऑफिस जाने के लिए घरों से निकले तो भी कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी से सामना करना पड़ा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर भानु प्रकाश ने बताया कि शहर की अधिकतर नाले साफ हो गए हैं। जो नाले रह गए हैं उनको साफ कराया जा रहा है। जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, वहां टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंपसेट लगाकर निकाला गया बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेल लाइन पर चार फुट तक पानी भर गया। इससे बरेली-कासगंज लाइन पर पांच ट्रेनों को रास्ते में खड़ा किया गया। कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। पानी निकासी के लिए सिटी रेलवे लाइन के करीब आधे दर्जन से ज्यादा पंपसेट लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें