फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम : देशप्रेम का संदेश देने निकला कारवां, बरेली में गूंजे भारत माता के जयकारे; देखिए तस्वीरें

Thu, 14 Aug 2025 04:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिमझिम फुहारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा से शहरवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया। हर कोई देशप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।  
विज्ञापन
1 of 13
बरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के क्रम में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा में वाहनों का कारवां निकला। शहरवासियों ने भारत मां के जयकारों से शहरवासियों को देशप्रेम, एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया। बृहस्पतिवार सुबह से ही रिमझिम फुहारों का दौर रहा, लेकिन शहरवासियों का जुनून के आगे बारिश भी बेअसर रही। भीगते हुए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

2 of 13
अतिथिगणों ने फ्लैग ऑफ कर तिरंगा यात्रा को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
बरेली क्लब में मेयर उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, उद्यमी अजय शुक्ला, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, आईएमए पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज समेत शहर के प्रमुख लोगों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।
विज्ञापन

3 of 13
तिरंगा यात्रा में पुलिस के वाहनों का काफिला - फोटो : अमर उजाला
पल-पल मिजाज बदलते बारिश के तेवरों के साथ वाहनों का कारवां भी शहर की डगर पर आगे बढ़ता रहा। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में पूरा शहर आजादी के जश्न में सराबोर रहा। 

4 of 13
बरेली में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा बरेली क्लब से शुरू होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव पुल, धर्मकांटा, शहीद पंकज अरोड़ा चौक, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, झूलेलाल द्वार, आदिनाथ चौक से श्यामगंज पुल होते हुए बरेली कॉलेज पहुंची। यहां भारत माता के जयकारों और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना समेत यात्रा का समापन हुआ।
 
विज्ञापन

देशप्रेम का संदेश दे रहे थे तिरंगा गुब्बारों से सजे वाहन
अमर उजाला तिरंगा यात्रा में शामिल ट्रैक्टर, बाइक, कार (एसयूवी, सिडान, हैचबैक), पुलिस पीआरवी समेत नगर निगम के वाहन भी देशप्रेम के रंगों से सराबोर रहे। वाहनों पर तिरंगा गुब्बारा और राष्ट्रध्वज फहरा रहा था। 
विज्ञापन

6 of 13
सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा के गुजरते प्रत्येक रूट पर व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा और जलपान वितरित कर यात्रा का हर्षोल्लास से स्वागत किया।
विज्ञापन

7 of 13
तिरंगा यात्रा में शामिल शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
थारियंस, खालसा ग्रुप राइडर्स रहे आकर्षण का केंद्र
वाहन रैली में थारियंस ग्रुप और जावा राइडर्स की टीम आकर्षण का केंद्र रही। जावा राइडर्स ग्रुप के तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 40 राइडर्स ने प्रतिभाग किया। राजीव खुराना के नेतृत्व में थारियंस ग्रुप में 24 वाहन शामिल हुए। इसमें सुबोध भारद्वाज, वरुण सूरी, रविंद्र ओबराय, अमरजीत सिंह, विक्की बत्रा, स्वप्निल सिन्हा, सीए सार्थक जैन, रोली, सोनिका, गुरुशा शामिल रहीं।

8 of 13
तिरंगा यात्रा में महिला एसओजी वीरांगन यूनिट - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में बरेली की पहली महिला एसओजी वीरांगन यूनिट भी शामिल हुई। वीरांगन यूनिट की कमांडो पुलिस के खुली गाड़ी में सवार होकर तिरंगा यात्रा के साथ चली। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। 

9 of 13
महापौर उमेश गौतम ने दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : अमर उजाला
सौहार्द के साथ स्वच्छ शहर बनाने की अपील
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई। ऐसे आयोजन से देशप्रेम की नई ऊर्जा का संचार शहरवासियों में होता है। आजादी के इस पर्व पर लोगों से अपील है कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें। 

10 of 13
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने लोगों में देशभक्ति का जोश भरा- डीआईजी 
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अमर उजाला ने लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। हर वर्ग और व्यवसाय से जुड़े लोगों की मौजूदगी से यात्रा एकजुटता का संदेश देने में सफल रही। स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामना। 

11 of 13
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक में नेशन फर्स्ट की भावना होनी चाहिए, तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। हम किसी भी जाति धर्म के हो लेकिन सबसे पहले हम भारतीय है। स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। 

12 of 13
तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिस के वाहन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने अमर उजाला की पहल को सराहा 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि अमर उजाला की तिरंगा यात्रा बेहद सराहनीय पहल है। तिरंगा यात्रा में पूरा शहर उमड़ता है। इस बार भी भव्य यात्रा अपने उद्देश्य में सफल रही। लोगों में स्वतंत्रता दिवस का जोश देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

13 of 13
तिरंगा यात्रा में जुटे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
इन संगठनों का रहा सहयोग, किया स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बरेली सराफा एसोसिएशन, बरेली रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, लघु उद्योग भारती, आईसीएआई, रोहिलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सोसायटी, भारत विकास परिषद, अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी, लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स, रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ, पंजाबी महासभा की महिला इकाई, शशि वेलफेयर सोसायटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें