फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना पुलाव: सौहार्द के दाने लेने निकला रथ, शहरवासियों ने दिखाया सद्भाव, मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग

Sun, 20 Oct 2024 08:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सद्भावना का संदेश देने और हर घर से एक मुट्ठी चावल लेने के लिए शनिवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर से सद्भावना रथ रवाना हुआ। रथ को एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ जग प्रवेश समेत रोटरी क्लब ऑफ बरेली के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।

रथ की रवानगी से पूर्व अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित संवाद में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया और आपसी सद्भावना बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। 26 अक्तूबर को सद्भावना पुलाव वितरण में सहयोग करने की बात भी कही। शहरवासियों से उनके क्षेत्र में पहुंचने वाले रथ पर रखे पात्र में एक-एक मुट्ठी चावल देने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 9
मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से रवाना हुए चार सद्भावना रथ शहर के सभी वार्ड, गेट बंद कॉलोनियों, मोहल्ले, हाई राइज सोसाइटी, फैक्टरियों, स्कूलों, कॉलेजों में पहुंचेंगे। यहां से इकट्ठा चावल से निर्मित सद्भावना पुलाव का वितरण भी संबंधित स्थानों पर होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
अमर उजाला सद्भावना पुलाव कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद 
फ्यूचर यूनिवर्सिटी से मुकेश गुप्ता, हयात बाजार से ईशान, बासू आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह बासू, सृष्टिपूर्ति मसाले के एमडी डॉ. मनीष शर्मा, रोटरी क्लब ऑफ बरेली से आर्किटेक्ट कुश कुमार सक्सेना, मयूर अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, आत्म सरन अग्रवाल, विनय सक्सेना, नीरज कुमार, शुभम अग्रवाल, शरद मेहरा, अनुपम अग्रवाल, सीए हर्षित अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र मौर्य, सीए विनय कृष्ण, अनंत अग्रवाल, शशांक मित्तल, सीएम मोहित वैश्य मौजूद रहे।
 

4 of 9
मॉडल टाउन में मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सद्भावना बढ़ाने के लिए आगे आए लोग
शनिवार को रवाना हुआ सद्भावना रथ मॉडल टाउन पहुंचा। पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने एक-एक मुट्ठी चावल दान किया। सिविल लाइंस स्थित ओम साई एन्क्लेव में मिथिलेश आर्य, डॉ. अनूप आर्य व अन्य लोगों ने चावल दान किया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
राजेंद्र नगर में मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सिटी हार्ट कॉलोनी में सद्भावना पुलाव के लिए जगदीश अरोड़ा, दर्शनलाल भाटिया आदि लोगों ने चावल का सहयोग किया। राजेंद्र नगर में राजेश छाबड़ा, शक्ति छाबड़ा, अंकित ढींगरन्व अन्य ने मुट्ठी भर चावल का दान किया। वहीं, ट्यूलिप टॉवर में गुलशन आनंद के साथ कई लोगों ने चावल दिए।
विज्ञापन

6 of 9
सीए अमित मनोहर,डॉ. एके चौहान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला सद्भावना पुलाव आयोजन से सौहार्द और बढ़ेगा, ऐसी उम्मीद है। इसके लिए जो सहयोग होगा, उसके लिए पूरी टीम के साथ हम तैयार हैं। - सीए अमित मनोहर, वाइस प्रेसीडेंट, कॉमर्शियल ग्रुप

सामाजिक एकजुटता, सौहार्द और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हो रहा कार्यक्रम प्रशंसनीय है। शहरवासियों से अपील है कि इसमें सहयोग करें। - डॉ. एके चौहान, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन

7 of 9
सीए राजेन विद्यार्थी, सीए अंकित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
दस वर्ष पहले भी सद्भावना पुलाव का आयोजन हुआ था। इसमें हमने सहयोग किया था और अब आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भी पूरा सहयोग रहेगा। आयोजन सराहनीय है। - सीए राजेन विद्यार्थी

रोटरी क्लब की ओर से आयोजन की शुभकामनाएं। रोटरी परिवार अमर उजाला के साथ है। हम सभी 112 सदस्य इस कार्य में सहयोग के लिए तैयार हैं। - सीएस अंकित अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ बरेली

8 of 9
मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। अमर उजाला ने सराहनीय पहल की है। जो सहयोग होगा, उसके लिए तैयार हैं। - सीए, विनय कृष्ण

अमर उजाला सामाजिक सद्भाव के लिए अलग-अलग आयोजन करता है। सद्भावना पुलाव कार्यक्रम शहर के लिए मिसाल बनेगा, ऐसी उम्मीद है। - राहुल जायसवाल, रोटरी क्लब ऑफ बरेली
 
विज्ञापन

9 of 9
अफसरों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी मुट्ठी भर चावल - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द की भावना बढ़ाने के लिए हर घर से एक मुट्ठी चावल लेकर उससे निर्मित सद्भावना पुलाव का वितरण कराना सराहनीय प्रयास है। - जग प्रवेश, सीडीओ

सामाजिक सद्भाव का संदेश देने और सौहार्द की भावना का संचार करने के लिए आयोजित हो रहा कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे आयोजन प्रेरणादायक हाेते हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें