बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत मंगलवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चले स्कूली बच्चों ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली के साथ कार्यक्रम का आगाज हो गया। शहर के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक से महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए., नगर आयुक्त संजीव मौर्य व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने शंखनाद के बीच हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
2 of 14
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
- फोटो : अमर उजाला
रैली में विभिन्न स्कूलों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। महापौर, मंडलायुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों के साथ चलकर उनका हौसला बढ़ाया।
रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने करतब दिखाते हुए तिरंगा लहराया। बच्चों के करतब देखकर हर कोई दंग रह गया।
11 of 14
Walk For Unity Rally
- फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी, वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफार्म पर साझा किए।
12 of 14
14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
14 अगस्त को निकली तिरंगा यात्रा
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों के क्रम में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा बरेली क्लब से सुबह आठ बजे शुरू होगी।
13 of 14
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत निकाली गई रैली
- फोटो : अमर उजाला
यहां से गुजरेगी तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव फ्लाई ओवर, धर्मकांटा चौराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, केके हॉस्पिटल, आदिनाथ चौराहा, श्यामगंज होते हुए बरेली कॉलेज मैदान पर संपन्न होगी।
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत निकाली गई रैली
- फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सामूहिक राष्ट्रगान होगा। गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और शहर के चौराहों पर सुबह ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।