फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ हरित बरेली का संदेश लेकर निकली अमर उजाला की जागरूकता रैली

Wed, 16 Jan 2019 09:27 PM IST
पवन चंद्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
बच्चों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वच्छ हरित बरेली का संदेश लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम से किया गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रैली डीडीपुरम क्षेत्र से होते हुए वापस स्टेडियम में ही समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेजों के बच्चे शामिल हुए और पोस्टर और पेंटिंग बनाकर बरेली को साफ सुथरा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल विद्यार्थियों ने स्वच्छ और हरीभरी को लेकर पेंटिंग भी बनाई। पेंटिंग और पोस्टर के साथ वह रैली का हिस्सा बने। रैली के माध्यम से शहरवासियों को संदेश दिया कि शहर को साफ सुथरा रखना है तो खुद ही कदम बढ़ाने होंगे।

4 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी अतुल मिश्रा व मनोज दीक्षित ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगा सको तो बाग लगाओ लगाना मत सिखाओ, फैला सको तो प्यार फैलाओ कचरा फैलाना न सिखाओ। 
विज्ञापन

5 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
आओ एक कदम बढ़ाएं अपने शहर को स्वच्छ बनाए। साथी रे हाथ से हाथ मिलाना, गंदगी को दूर बरेली शहर से भगाना है, जैसे संदेश देते हुए बच्चों ने पोस्टर और पेंटिंग बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अपनी पेंटिंग के जरिये संदेश दिया कि शहर को पौधे लगाकर और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करके ही स्वच्छ रखा जा सकता है। रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर डीडीपुरम क्षेत्र होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रैली में बीबीएल अलखनाथ ब्रांच, बीबीएल मुड़िया अहमद नगर ब्रांच, माधव राव सिंधिया, एसआर इंटरनेशनल, विद्या भवन, सेक्रेड हार्ट्स, अलमा मातेर, पद्मावती एकेडमी, फ्यूचर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली में हिस्सा लिया और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें