फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूसे के ढेर में हड्डियां और कंगन, तीन दिन उठता रहा धुआं, हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो हुआ खुलासा

Sat, 08 Aug 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो भूसे के ढेर में कंगन और हड्डियां मिलीं। महिला तीन दिन से लापता थी। डीएनए रिपोर्ट से पहचान और मौत का खुलासा होगा। छह वर्ष पहले महिला के पति का निधन हो गया था।
विज्ञापन
1 of 11
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत के अमरिया में घर के बाहर भूसे के ढेर से तीन दिन तक धुआं उठता रहा। लोगों ने इसे सामान्य आग मानकर अनदेखा कर दिया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसी सुलगते भूसे के नीचे एक मां की हत्या का ऐसा राज दफन है, जो पूरे गांव को सन्न कर देगा। हरियाणा से लौटे छोटे बेटे ने जब लापता मां की तलाश में भूसे के ढेर के जले भाग को हटाया तो पहले मानव हड्डियां और फिर मां के हाथों के कंगन दिखाई दिए। इसके बाद गांव में मातम पसर गया। अब पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जिठनिया गांव निवासी 65 वर्षीय मोहनदेई के जीवन में पहले ही कई दुख आ चुके थे। छह वर्ष पहले पति का निधन हो गया था। दो साल पहले एक बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा बेटा सुरेश गांव में अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है, जबकि मोहनदेई गांव से बाहर बने घर में अकेली रहती थीं। छोटा बेटा माखन हरियाणा में नौकरी करता है। गांव आने पर मां या फिर गजरौला क्षेत्र के सुहास गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां ठहरता था।
विज्ञापन

3 of 11
मोहनदेई की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को जब माखन हरियाणा से गांव पहुंचा तो उसने लापता मां की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन बृहस्पतिवार शाम को वह फिर घर पहुंचा।

4 of 11
सास के शव को भूसे के ढेर में जलाकर व साक्ष्य मिटाने का आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर पड़े जले हुए भूसे के ढेर को हटाया तो वहां मानव हड्डियां दिखाई दीं। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि बरामद अवशेष को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

5 of 11
सास के शव को भूसे के ढेर में जलाकर व साक्ष्य मिटाने का आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धक्का देने की बात कबूली
पुलिस ने आरोपी महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात विवाद होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि नशे की हालत में उसने अपनी सास मोहनदेई को धक्का दे दिया था, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

6 of 11
मोहनदेई की फाइल फोटो, आरोपी महेंद्रपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक कोई हरकत न होने पर घबराकर उसने शव को छिपाने की योजना बनाई। पुलिस आरोपी से मामले के अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

7 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामाद ने की सास की हत्या
यूपी के पीलीभीत के अमरिया के जिठनिया में 65 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दामाद महेंद्रपाल ने मोहनदेई की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जला दिया। पुलिस ने हरहरपुरा धुरा निवासी आरोपी महेंद्रपाल को हिरासत में ले लिया है। मोहनदेई के बेटे सुरेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया गया है।

8 of 11
अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में महिला के घर में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी गई तहरीर में सुरेश ने बताया कि उसकी मां मोहनदेई गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास अकेली रहती थीं। परिवार के अन्य सदस्य गांव में अलग रहते हैं। सुरेश का आरोप है कि 31 जुलाई की रात आठ बजे महेंद्रपाल मां के घर पहुंचा और वहीं उसने उनकी हत्या कर दी। शव को जलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 

 

9 of 11
घटनास्थल पर पड़ी भूसे की राख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनदेई की तलाश की गई लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। वारदात के छह दिन बाद बृहस्पतिवार शाम परिजन घर के बाहर जले हुए भूसे के ढेर की राख हटा रहे थे। इसी दौरान वहां से जली हुई हड्डियां और कांच की चूड़ियां मिलीं। इसके बाद हत्या की आशंका गहराने पर पुलिस को सूचना दी गई। 
 

10 of 11
महेंद्रपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी से करता था मारपीट मायके जाने से था नाराज
आरोप है कि महेंद्रपाल शराब के नशे में पत्नी मीना से मारपीट करता था। मोहनदेई इसी वजह से मीना को अपने पास रहने के लिए बुला लेती थीं। इसी बात को लेकर महेंद्रपाल रंजिश रखता था।



 
विज्ञापन

11 of 11
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • जल्द ही डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही इस मामले की पूरी हकीकत सामने आ सकेगी। जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुकीर्ति माधव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें