फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग: यूपी में यहां तक जाते दिखे... फिर ओझल हो गए शूटर; स्थानीय कनेक्शन की आशंका

Sun, 14 Sep 2025 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पिता जगदीश पाटनी ने कोतवाली में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश के मुताबिक, बाइक सवारों को टोकने पर उनमें से एक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। तब उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई।
विज्ञापन
1 of 12
Disha Patani - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार गैंग के शूटर जिले में ही छिपे हो सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से मिले इनपुट के बाद नैनीताल रोड के सीमावर्ती इलाके में सघन चेकिंग शुरू की गई है। छह टीमें इलाके में दबिश दे रही हैं। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी इस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। हर छोटी-बड़ी जानकारी शासन से साझा की जा रही है।

शुक्रवार तड़के सिटी स्टेशन रोड स्थित दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए थे। बाद में चर्चित बदमाश गोल्डी बरार के गिरोह से जुड़े लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन

2 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
हाईप्रोफाइल मामले में शासन स्तर से हर कार्रवाई का अपडेट लिया जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रास्तों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर शुक्रवार को ही तस्दीक हो गई थी कि हमलावर दिल्ली रोड से आए थे और फायरिंग के बाद नैनीताल रोड की ओर भागे थे।
विज्ञापन

3 of 12
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि बिना नंबर की अपाचे बाइक के भोजीपुरा टोल प्लाजा से निकलने की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे आगे रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की सीमा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के कैमरों ने इस तरह की बाइक के गुजरने की तस्दीक नहीं की है। 

4 of 12
दीवार पर गोलियों के निशान (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
पीछे बैठे आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ
ऐसे में आरोपी या तो भोजीपुरा व बहेड़ी सीमा के किसी गांव में छिपे हो सकते हैं या फिर कच्चे रास्तों से उत्तराखंड की ओर भाग गए होंगे। रास्ते की फुटेज देखने पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ नजर आया है। उसका स्केच बनाकर पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 12
जगदीश सिंह पाटनी का घर - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग हमने करवाई, लारेंस विश्नोई से न जोड़े नाम
फायरिंग मामले से जुड़ा एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए संतों का अपमान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लारेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई से उनका नाम न जोड़ा जाए।

 
विज्ञापन

6 of 12
घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला
ऑडियो में लारेंस विश्नोई को ढोंगी बताते हुए कहा गया है कि इनके साथ हमारा नाम जोड़कर अपमान न करें। ये देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। दरअसल दोनों गैंगस्टर गोल्डी बरार और लारेंस विश्नोई की आपस में दोस्ती थी। कई बड़े हत्याकांड में दोनों का नाम आ चुका है। 

 
विज्ञापन

7 of 12
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले लारेंस के कथित भाई अनमोल विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी ने रोहित गोदारा संग मिलकर अलग गैंग बना लिया है। ऑडियो सुनने से लग रहा है कि उसे दो भागों में एडिट कर बनाया गया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि वास्तव में आवाज वीरेंद्र चारण की है या गोल्डी बरार की।

 

8 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुर्तगाल का अकाउंट भी किया डिलीट
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बरार के साथियों ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपियों ने शनिवार सुबह पोस्ट डिलीट कर दी। शाम को यह अकाउंट भी डिलीट कर दिया। एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि अकाउंट पुर्तगाल की आईडी पर बनाया गया था। 

 

9 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी के घर फायरिंग में दो बाइक सवारों पर मुकदमा
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पिता जगदीश पाटनी ने कोतवाली में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश के मुताबिक, बाइक सवारों को टोकने पर उनमें से एक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। तब उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई।

 

10 of 12
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
जगदीश ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे दो युवक उनके घर के बाहर फायरिंग करके चले गए थे। तब वह लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के 3:30 बजे उनका कुत्ता भौंकने लगा तो उन्हें संदेह हुआ। तब वह बालकनी में आए तो नीचे बाइक सवार दो लोग दिखे। 

 

11 of 12
जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
टोकने पर एक युवक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी दिशा पाटनी बॉलीवुड में अभिनेत्री है। दूसरी बेटी खुशबू पाटनी मेजर पद से सेवानिवृत्त होकर उनके साथ रह रही है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
सीओ आशुतोष शिवम - फोटो : पुलिस विभाग
दोनों सोशल मीडिया पर पब्लिक फिगर हैं और उनके लाखों फैन हैं। उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर भी धमकी दी गई थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें