छांगुर बाबा के चेन्नई, लंदन और दुबई कनेक्शन को डिकोड करने में पसीना छूट रहा है। धर्मांतरण के असल सूत्रधार तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। चेन्नई से जुड़ाव के बाद भी पीएफआई कनेक्शन पर बात करने से जिम्मेदार कतरा रहे हैं।
अपने धर्मांतरण के खेल का छांगुर ने चेन्नई, दुबई और लंदन का इंटरनेशनल ट्राएंगल बना रखा था। छांगुर ने अंतरराष्ट्रीय तार ऐसे बिछाए हैं कि जांच एजेंसियों सुलझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
नेपाल से लेकर बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा तक छांगुर के कनेक्शन को खंगालना उतना मुश्किल नहीं था, जितना कि यूरोप तक फैले इस नेटवर्क को ध्वस्त करना। साजिश की जड़ भी यहीं से जुड़ी हैं और इसे डिकोड करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
2 of 10
ईडी की 12 टीमों ने छांगुर के ठिकानों को 13 घंटे खंगाला...अहम दस्तावेज मिले
- फोटो : अमर उजाला
सीए की पढ़ाई करके लंदन की फर्म से जुड़ी नीतू
सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी से भी आगे छांगुर की कहानी चल रही है। यह जानकारी पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के गढ़ चेन्नई से है। भूतपूर्व नीतू यानी कि आज की नसरीन ने तमिलनाडु में उच्च शिक्षा हासिल की। सीए की पढ़ाई करके लंदन की फर्म से जुड़ी। इस फार्म ने उसे दुबई में तैनाती दी, जहां उसकी मुलाकात नवीन रोहरा से हुई।
विज्ञापन
3 of 10
नीतू उर्फ नसरीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुबई में एक शिपिंग कंपनी में काम कर रहा था नवीन
नवीन भी पढ़ा लिखा प्रोफेशनल था। दुबई में एक शिपिंग कंपनी में काम कर रहा था। दोनों की प्रेम कहानी का एक संयोग ये भी था कि दोनों सिंधी परिवार से थे। नजदीकी बढ़ी और दोनों के परिवारों को भी ये प्रेम रास आया। लिहाजा जल्द ही शादी हो गई।
4 of 10
बलरामपुर के रफीनगर उतरौला में छांगुर के सहयोगी नीतू के शो रूम की जांच करती ईडी की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सब सही चल रहा था कि नवीन का नाम कंपनी के एक वित्तीय फ्रॉड में आया। इसमें नवीन भी फंस गया। उस पर गंभीर धाराओं में दुबई में ही मुकदमा दर्ज हो गया। कहते हैं कि कोई अपराध के दलदल में फंसे तो फंसता ही चला जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण नवीन है।
विज्ञापन
5 of 10
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम कहानी ने लिया अपराध का रूप
चेन्नई, लंदन और दुबई से चली इस प्रेम कहानी ने अपराध का रूप ले लिया। इसके बाद ही नीतू और नवीन धर्मांतरण को तैयार होते हैं। बेटी समाले नवीन रोहरा का भी दुबई में ही धर्मांतरण होता है। इस्लाम के साथ इनके जीवन में छांगुर और उसके धर्मांतरण का साम्राज्य जड़ें जमा लेता है।
विज्ञापन
6 of 10
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर।
तीनों बलरामपुर के उतरौला तहसील आते हैं। नेपाल सीमा से सटा होने के कारण इन्हें धर्मांतरण के साम्राज्य के विस्तार में आसानी होती है। तीनों का दुबई से उतरौला आना महज संयोग है या फिर बड़ी साजिश का हिस्सा... इस सवाल पर पूर्व आईबी अधिकारी संतोष सिंह कहते हैं कि मामला जितना सामान्य दिख रहा है, उतना है नहीं।
विज्ञापन
7 of 10
बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।
इसके लिए गजवा-ए-हिंद और मिशन आबाद को समझना होगा। पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तराखंड तक नेपाल बॉर्डर को देखना होगा, हालात का अंदाजा खुद ही लग जाएगा। फिलहाल नेपाल बॉर्डर से जुड़े जिलों में सब ठीक नहीं चल रहा है। इसी चिंता को लेकर मंगलवार को दिल्ली में नेपाल-भारत गृह सचिव स्तरीय वार्ता भी हुई है।
8 of 10
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन कड़ियों को जोड़ना होगा
छांगुर के संपर्क में कैसे आई नीतू
नीतू से कब और कैसे छांगुर की मुलाकात हुई। जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक छांगुर से पूछताछ में जो सामने आया है उसके अनुसार, मुंबई में हाजी अली की दरगाह में छांगुर की नीतू से मुलाकात हुई। इस मसले पर अभी जांच टीम को कुछ खास हाथ नहीं लग सका है। अभी तक वह नाम भी सामने नहीं आया जो छांगुर और नीतू के बीच मजबूत माध्यम बना।
9 of 10
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : एएनआई
दुबई में अच्छी नौकरी छोड़ उतरौला क्यों आए
नीतू उर्फ नसरीन पति नवीन उर्फ जलालुद्दीन और बेटी के साथ करीब 10 वर्षों से उतरौला में रह रही थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दुबई में शिपिंग कंपनी में अच्छी नौकरी छोड़कर सभी उतरौला क्यों आ गए। क्या यह महज संयोग है या फिर गहरी साजिश। आखिर उतरौला में ऐसा क्या खास था जो तीनों को दुबई से यहां खींच लाया। इस अहम सवाल का अभी तक बस एक ही जवाब मिल सका है... धर्मांतरण, लेकिन यह कारण अभी वाजिब नहीं माना जा रहा।
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : संवाद
क्या सच में बस 7वीं तक पढ़ी है नीतू
जांच में जुटे अधिकारियों का दावा है कि नीतू उर्फ नसरीन बस 7वीं तक ही पढ़ी है। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो फिलहाल जांच का विषय है, लेकिन नीतू जिस तरह से फर्रांटेदार इंग्लिश बोलती है वह सामान्यतया 7वीं पास के लिए संभव नहीं है।