फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगुर पर दो नए खुलासे: बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर बनाना चाहता था बाबा, भतीजे को सौंपी थी ये जिम्मेदारी

Mon, 14 Jul 2025 10:42 AM IST
शाहरुख खान संजय तिवारी, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को लेकर दो नए खुलासे हुए हैं। बाबा अपने बेटे को दुनिया का सबसे अमीर बनाना चाहता था। इसके अलावा उसने भतीजे को भी जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
1 of 13
Changur baba - फोटो : अमर उजाला
अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब दो और नए खुलासे हुए हैं। हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए छांगुर ने आजमगढ़ में अपने भतीजे सबरोज को उतारा था। सबरोज ने चार लोगों की टीम भी बनाई थी। इसके अलावा औरैया में मेराज नामक युवक को जिम्मेदारी दी। मेराज ने रुद्र बनकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक शोषण कर वीडियो भी बना लिया। इसी तरह अन्य लोगों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। नोएडा और हरियाणा में भी छांगुर की टीम सक्रिय थी। एटीएस की निगाह जब युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने की मुहिम पर पड़ी तो मुश्किलें बढ़ने लगीं। एटीएस इन मामलों की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 13
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
बेटे को दुनिया का सबसे अमीर बनाना चाहता था छांगुर
वहीं, छांगुर अपने इकलौते बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने का ख्वाब देख रहा था। धर्मांतरण से कमाई करने के साथ ही वह प्रापर्टी और अन्य कार्य करने की जमीन तैयार रहा था। वह बेटे को अरबपति बनाने के साथ ही टीम का मुखिया बनाना चाहता था। इसके लिए उसने कई लोगों से हाथ मिलाया था। नागपुर के एक प्रभावशाली व्यक्ति से हाथ मिलाने के पीछे उसकी मंशा बेटे को आगे बढ़ाने की थी। फिलहाल अब उसका बेटा लखनऊ जेल में बंद है।
 
विज्ञापन

3 of 13
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बात भी सामने आई है कि छांगुर पूरे देश में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के मिशन पर काम कर रहा था। एटीएस ने भी छांगुर के तीन हजार अनुयायी होने के तथ्य को एफआईआर में शामिल किया है। छांगुर की शिकायत करने वाले अरविंद ने तो हिंदू युवतियों को प्रभावित करने के साथ ही उनके साथ निकाह करने की पूरी दास्तां एसटीएफ को बताई थी। 

 

4 of 13
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ की ओर से ही एटीएस को मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। जिससे स्पष्ट हुआ कि छांगुर एक गिरोह के तहत कार्य कर रहा था। छांगुर की टीम के सर्वे में यह बात सामने आई थी कि वर्ष 2011 की जनगणना में देश के 640 जिलों में से 579 जिले ऐसे हैं जहां हिंदुओं की जनसंख्या अधिक है।
विज्ञापन

5 of 13
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर ने बेटे को सौंपी थी ये जिम्मेदारी
छांगुर ने अपने बेटे महबूब को इस अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। महबूब के साथ ही धर्म परिवर्तन करने वाले नवीन को लगाया था, जो तकनीकी सहयोग करता था। छांगुर को हिंदू युवतियों के बारे में रिपोर्ट देने के लिए एक टीम काम कर रही थी। जिसमें सगीर, हाजिर शंकरा और एमेन रिजवी जैसे सक्रिय लोग थे। ये लोग आम आदमी की तरह घूमकर जानकारी जुटाकर छांगुर को देते थे। इसके बाद संबंधित जिले में सक्रिय अनुयायियों को छांगुर लगाता था।
विज्ञापन

6 of 13
-बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।
छांगुर के तीन सहयोगी एटीएस के रडार पर
अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय मामले की सीधे निगरानी कर रहा है। एटीएस की श्रावस्ती यूनिट के अधिकारी मामले की नियमित पड़ताल करने में जुटे हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 13
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को उतरौला में जमीन खरीद व मकान निर्माण से जुड़े लोगों का ब्योरा जुटाने के बाद एटीएस की टीम देर रात तक उतरौला में जमी रही। एटीएस ने छांगुर के खास सिपहसालारों के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बे के साथ ही मधपुर व रेहरा माफी गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। 


 

8 of 13
छांगुर की कोठी पर दूसरे दिन भी कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चला कि आजमगढ़ में छांगुर के इशारे पर धर्मांतरण कराने वाले दो सिपहसालार क्षेत्र में ही मौजूद हैं। छांगुर के लिए अभी भी दोनों लोग सक्रिय हैं और मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी कर रहे हैं। 

 

9 of 13
नीतू उर्फ नसरीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही मधपुर का ही एक शागिर्द भी गुपचुप तरीके से पुलिस व एटीएस की कार्रवाई पर नजर रख रहा है। वह हर स्थिति की जानकारी छांगुर की टीम को मुहैया करा रहा है। इसकी भनक लगने के बाद एटीएस और सक्रिय हो गई है। 

 

10 of 13
छांगुर बाबा की किलानुमा कोठी पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
अब छांगुर की टीम पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो एटीएस ने ऐसे लोगों की पहचान कर ब्योरा जुटाया है। आरोपी भी इससे खबरदार हो गए हैं कि एटीएस के हाथ कभी भी उनकी गर्दन तक पहुंच सकते हैं।

11 of 13
Changur Baba - फोटो : अमर उजाला
चांद औलिया बाबा मजार पर सालाना उर्स की नहीं मिली अनुमति
अवैध धर्मांतरण के मामले में छांगुर पर कार्रवाई की आंच मधुपुर स्थित चांद औलिया शाह बाबा की मजार पर होने वाले सालाना उर्स पर भी पड़ गई है। तहसील प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। 

12 of 13
छांगुर के घर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों से बातचीत की गई। इसमें उर्स का आयोजन नहीं करने पर सहमति बनी है। वहीं, आयोजक नुरुल्लाह ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है, ऐसे में आयोजन स्थगित कर दिया गया है। 


 
विज्ञापन

13 of 13
छांगुर के घर के बाहर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल छांगुर की कोठी मजार के निकट ही बनी थी। रविवार को उर्स होना था, जिसमें आसपास के जिलों के साथ ही नेपाल से भी लोग आते। हाल में ही छांगुर की गिरफ्तारी के साथ ही कोठी गिराने की कार्रवाई हुई है। ऐसे में भीड़ जुटने से शांतिभंग होने की आशंका जताई जा रही थी। इस वजह से प्रशासन ने उर्स के आयोजन की अनुमति नहीं दी। 

यह भी पढ़ें: UP: प्रेमजाल और रुपयों का लालच...शोहरत के लिए बदली सोहबत और तबाह कर ली जिंदगी, छांगुर ने किया धोखा; अब ये संकट


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें