उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए कई सड़कों पर वन वे प्लान लागू कराया है। बीते लगभग एक सप्ताह से इस प्लान के तहत ही शहर में यातायात व्यवस्था चल रही है। इसी बीच मंगलवार को एसपी की गाड़ी ओक्डेनगंज चौराहे से वन वे की तरफ घूम गई, यह देखते ही वहां तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने गाड़ी को रोका दूसरी ओर से जाने का इशारा किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सांप सूंघ गया कि अब क्या होगा, लेकिन कप्तान ने कांस्टेबल को तत्काल 501 रुपये का इनाम देकर उसका हौसला बढ़ाया। देखें अगली स्लाइड्स...।