उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। इसमें अब एक दर्दनाक बात सामने आई है। मरने वाले तीन दोस्तों में से एक का जन्म दिन था। जो अपने दोस्तों के साथ केक लेकर जा रहा था। एक साथ तीन की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और एसएचओ संजय त्रिपाठी भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह(26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ केक लेकर घर जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। देखें अगली स्लाइड्स...।