बलिया जिले के गड़वार थाना के चिलकहर चट्टी के मटिही मार्ग पर स्थित मकान में रविवार की रात लगी आग में दुकानदार की पत्नी रितिका चौरसिया (24), चार वर्ष का पुत्र धीरज कुमार की जलने से मौत हो गई। दुकानदार नीरज चौरसिया ने रोशनदान से कूद कर जान बचाई। घटना के बाद से दुकानदार का पिता झूलन चौरसिया (65) लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने 11 घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल नीरज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटा रही है।