फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उमड़े लोग, घरवालों का बिलखना देख रो पड़ा पूरा गांव

Thu, 12 Jun 2025 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: श्रीनगर से सीआरपीएफ जवान का शव बलिया स्थित सीसोटार गांव में पहुंचा तो परिवार में चीख- पुकार मच गई। ड्यूटी के दौरान जवान के शहीद होने की सूचना घरवालों को मिली थी।
विज्ञापन
1 of 5
जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार राय (48) का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव सीसोटार पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन करने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला 
विनोद कुमार राय 11 अप्रैल 2001 को सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। बीते कुछ वर्षों से वे असम के कामाख्या क्षेत्र में तैनात थे। मात्र पांच दिन पूर्व ही वे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए अपनी बटालियन के साथ श्रीनगर पहुंचे थे, जहां ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

3 of 5
जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
बटालियन के अधिकारियों ने उनके शहीद होने की सूचना परिजनों को दी, जवान का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली होते हुए लखनऊ लाया गया और फिर सड़क मार्ग से उनके गांव सीसोटार पहुंचाया गया। गुरुवार को सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन, पहड़िया मंडी वाराणसी तथा लखनऊ से पहुंचे इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल ने परिजनों के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। 

4 of 5
जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सलामी दी गई। शहीद जवान को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कलेजा तब फटा जा रहा था, जब उनकी पत्नी रंजना राय, पुत्री अनन्या राय और पुत्र अमृत राय बिलखते हुए पुष्प अर्पित कर रहे थे। "अमर रहे विनोद राय" का नारा लगाते हुए सीसोटार गांव के लोग भावुक हो उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सरयू नदी के तट पर जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार की विधि में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और मुखाग्नि उनके पुत्र अमृत राय ने दी। जवान विनोद कुमार राय के निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें