फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया वसूली कांड: ट्रक में खलासी बनकर बैठे ADG और इंस्पेक्टर... रुपये मांगे तो कूदकर पकड़ा सिपाही; पूरी कहानी

Fri, 26 Jul 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 8
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार बार्डर पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली पिकेट और कोरंटाडीह चौकी पर बुधवार देर एडीजी और डीआईजी की छापेमारी में दो पुलिसवालों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों स्थानों से ट्रकों से अवैध वसूली में ये गिरफ्तारी हुई है। वहीं तीन पुलिसकर्मी और कुछ दलाल भाग गए। इस मामले में बृहस्पतिवार की रात शासन स्तर से कार्रवाई की गई। 

बलिया के एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी डीपी तिवारी का स्थानांतरण कर प्रतीक्षारत कर दिया गया। सीओ सदर शुभशुचित को निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर, एसओ नरही और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह की संपत्ति की जांच का विजिलेंस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के बाद 7 पुलिसकर्मियों और दलालों सहित 23 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी नरही, कोरंटाडीह चौकी प्रभारी सहित थाना और चौकी के सभी 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 50 मोबाइल, 14 बाइक और 37500 रुपये भी बरामद किए गए। 

डीआईजी वैभव कृष्ण के मुताबिक काफी दिनों से पुलिस की ओर से यूपी-बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार रात सादे वेश में  छापा मारा। इस दौरान भरौली पिकेट से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और तीन भागने में सफल रहे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : Ballia Illegal Extortion Case
वहीं, कोरंटाडीह चौकी पर भी अवैध वसूली मिलने पर दबिश दी गई। 18 लोगों को गिरफ्तार कर पास के एक मंदिर में रखा गया।  पुलिस की कार्रवाई 11 घंटे से अधिक चली। बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय पर सूचना देकर बंदी वाहन मंगाया गया। इसमें सभी आरोपियों को नरही थाने लाया गया। 

 

4 of 8
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला
सुबह एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी, सीओ समेत स्थानीय अधिकारी नरही थाने पहुंचे, उन्हें भी इस ऑपरेशन का पता नहीं था। कार्रवाई के दौरान एसओ के कमरे को सील कर दिया गया। सभी बैरकों और उसमें रखे एक-एक बक्से को खंगाला गया। 
विज्ञापन

5 of 8
एएसपी डीपी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एडीजी-डीआईजी ने घंटेभर रेकी की, फिर 22 पुलिसवालों के साथ मारा छापा
बलिया में पुलिस और दलालों के गठजोड़ से चल रहे अवैध वसूली का बुधवार की आधी रात के बाद भंडाफोड़ हुआ। इस भंडाफोड़ से पहले बुधवार की रात वाराणसी के एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ के डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण 22 पुलिस कर्मियों की पांच टीम के साथ एक घंटे रेकी करते हुए बलिया के भरौही तिराहा से बक्सर की ओर गए। सादे कपड़ों में ही पुलिस टीम बक्सर की ओर से वापस भरौली तिराहा आई। 
विज्ञापन

6 of 8
एसपी देव रंजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
रात दो बजे भरौली तिराहे पर अवैध वसूली करते हुए पहला सिपाही पकड़ा गया। उसके बाद एक-एक कर 16 दलाल और एक अन्य सिपाही गिरफ्त में आया। बुधवार की रात नौ बजे पुलिस की तीन टीम लेकर डीआईजी आजमगढ़ से और एडीजी जोन दो टीम लेकर वाराणसी से निकले। सादे कपड़ों में पांचों टीम रात एक बजे भरौली तिराहा पहुंची, मगर तय योजना के अनुसार एक भी वाहन नहीं रुका और बक्सर की ओर बढ़ गए। 

 
विज्ञापन

7 of 8
DIG Vaibhav Krishna - फोटो : अमर उजाला
तय किया गया था कि अवैध वसूली करने वालों को रंगेहाथ पकड़ा जाएगा। बक्सर की ओर से वापस आते समय रात दो बजे पुलिस टीमें फिर भरौली तिराहा पहुंची। पुलिस टीम ने देखा कि एक सिपाही बक्सर की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रकों से पैसा ले रहा था तो उसे पकड़ लिया गया।

 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एडीजी, डीआईजी, इंस्पेक्टर ने ट्रक से कूदकर पकड़ा सिपाही
डीआईजी रेंज ने बताया कि भरौली तिराहा पर पकड़े गए सिपाही ने पुलिस को बताया कि जो वाहन गाजीपुर की ओर जाते हैं, उनसे नरही थाने की पुलिस कोरंटाडीह चौकी पर अवैध वसूली करती है। इस सूचना पर वह, एडीजी जोन और एक इंस्पेक्टर एक ट्रक में भरौली तिराहा से सवार हुए। पांच किलोमीटर चलने के बाद कोरंटाडीह चौकी के सामने सादे कपड़ों में दो लोग ट्रकों से वसूली करते दिखे। उनका ट्रक भी पहुंचा तो उसे रुकवा कर 500 रुपये की मांग की गई। इस पर वह, एडीजी जोन और इंस्पेक्टर ने ट्रक से कूद कर एक सिपाही को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें