फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें दहला देंगी: पेड़ से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत... एक की हालत नाजुक; लाशें देख चीख उठे घरवाले

Sat, 21 Dec 2024 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। लाशें देख घरवाले चीख उठे। 
विज्ञापन
1 of 5
Bahraich Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

मामला विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी भुलईया गांव का है। गांव निवासी सरोज यादव, दीपक अपने साथियों अमकोलवा गांव निवासी वैदिक कुमार उर्फ बंटी चौहान (22), महेश चौहान (22) के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में जाने के लिए निकले। यह सभी एक ही बाइक से जा रहे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वैदिक कुमार उर्फ बंटी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मांगलिक कार्यक्रम मानगढ़ गांव में था। जल्दी पहुंचने के लिए बाइक तेज गति से चला रहे थे। जैसे ही गांव से निकले मोड़ पर रफ्तार अधिक होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। खबर घरवालों को दी गई। परिजन भी भागते हुए मौके पर पहुंचे। 
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन सभी को इकौना सीएचसी ले जाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने वैदिक ,सरोज और दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल महेश चौहान की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया सड़क हादसे में तीन युवकों के मौत की सूचना है। जानकारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें