फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा फिर नया मोड़... मुकदमा दर्ज कराने के बाद पलटे भाजपा विधायक! अब कही ये बात

Wed, 23 Oct 2024 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
1 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
मैंने स्पष्ट रूप से कहा है, कि मुकदमा लिखा देने से न होई मुलजिम होता है और न दोषी होता है। जहां कि घटना है वहां सीसीटीवी लगे हैं। उन्हें विवेचक देखेगा और जो भी दोषी होगा, जिसने फायर किया होगा, जिसने ईंट पत्थर चलाया होगा उस पर कार्रवाई करेगा। उक्त बातें मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कही। भाजपा विधायक ने कहा कि इसका महराजगंज की घटना से कोई लेना देना नहीं है। मुकदमा दर्ज होने के बाद में मुझे जानकारी हुई कि अर्पित श्रीवास्तव भाजपा के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं। आर्पित के साथ भाजपा विधायक की फोटो भी वायरल हो रही हैं, उस समय विधायक ने पहचानने से इनकार किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि भाजपा विधायक की ओर से महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे सात नामजद व अज्ञात पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल हैं। इसके बाद से विपक्ष हमलावर है और भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप तक लगा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव मुद्दा बनाकर जमानत बचाना चाहते
सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, कि भाजपा विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों पर दंगा करने मुकदमा लिखाया है, जो सरासर गलत है। अखिलेश यादव इसी को आधार बनाकर उपचुनाव लड़ना या अपनी जमानत बचाना चाहते हैं। तो वह कुछ भी लिखें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। कहा कि अखिलेश नशेड़ियों के वीडियो ट्वीट कर वाहवाही बटोर रहे हैं।

4 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
सुबह से बंदूक साफ व कारतूस सुखा रहा था हमीद
विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर रेहुवा निवासी गोलू मिश्रा काम करता है। उसने रिकार्डेड बयान दिया है, कि विसर्जन के दिन सुबह से ही हमीद बेटों सरफराज आदि के साथ बंदूक साफ कर रहा था। साथ ही छत पर कारतूस सुखाने के लिए रखी थी। हमीद ने कहा था कि आज अगर गाना बजाया गया तो गोली चलेगी।
 
विज्ञापन

5 of 11
पत्रकारों से वार्ता करते महसी विधायक सुरेश्वर सिंह। 
आर्पित के साथ विधायक की फोटो, पहचानने से किया था इनकार
केस दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि वह अर्पित श्रीवास्तव को पहचानते नहीं थे। जबकि पार्टी के भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्त की फोटो इसी समय विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है। ऐसे में यह बात भी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन

6 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व एलआईयू पूरी तरह फेल
विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि जिले में पुलिस व एलआईयू पूरी तरह फेल है। हरदी थाना प्रभारी व महसी चौकी प्रभारी भी फेल रहे। लगभग 40 साल से महराजगंज में उसी रास्ते से मूर्ति विसर्जन जुलूस निकलता है। हर बार जगह-जगह पीएसी तैनात रहती थी और चाक चौबंद व्यवस्था रहती थी। इस बार इसके पहले गणेश पूजा के दौरान भी गाने को लेकर उन लोगों ने आपत्ति जताई थी। लेकिन यह विषय न तो पूजन समितियों ने बताया और न ही पुलिस ने।

 
विज्ञापन

7 of 11
रामगोपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की संस्था ने रामगोपाल के परिजनों को दिए 12 लाख
पश्चिम बंगाल की संस्था क्रेटली धर्माश सनातनी सेवा संघ के ट्रस्टी मंगलवार को टीम के साथ रेहुवा मंसूर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना जताते हुए मृतक रामगोपाल मिश्रा के पिता, माता व पत्नी को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। क्रेटली धर्माश सनातनी सेवा संघ ट्रस्टी रवींद्र सिंह ने बताया कि रामगोपाल मिश्रा की क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है। उनकी जिस तरह बर्बरता के साथ हत्या की गई उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। 

8 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
दंगा पीड़ितों की मदद के लिए ओलमा काउंसिल ने बढ़ाया हाथ
बहराइच के महराजगंज बाजार में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मंगलवार को राष्ट्रीय ओलमा कांउसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का हालचाल लेने के साथ जरूरत का सामान और आर्थिक मदद दी। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट तलहा रशादी ने बताया कि महाराजगंज के कई गांव में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं में सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। काउंसिल के बहराइच के जिलाध्यक्ष मौलाना सरवर कासमी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने दंगा पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद भी की। 

9 of 11
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
जिले की विभिन्न पार्टी अध्यक्षों का कथन
विधायक से मिलकर की बात, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि
भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले को लेकर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह से सोमवार को ही मिलकर बात की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। विपक्षी भाजपा को बदनाम करने के लिए विरोधाभासी बातें कर रहे हैं। भाजपा में हर पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।- बृजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा 

10 of 11
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस करेगी दोषियों पर कार्रवाई
भाजपा विधायक ने जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया है उसके पीछे कोई वजह होगी। वह विधायक हैं तो ऐसे में कार्यकर्ताओं को उन पर भरोसा जताने की जरूरत थी न कि हमलावर होने की। अब जो भी दोषी होगा पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी - रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष सपा

विधायक ने ही कर दिया घटना का खुलासा
जिले में जो भी घटना हुई है उसका खुलासा भाजपा विधायक ने स्वयं कर दिया है। अब कोई शंका नहीं रही कि दंगा क्यों हुआ। भाजपा सिर्फ दिखावा करती है। देश की अखंडता व एकता भाजपा में कभी सुरक्षित नहीं है। भाजपा देश में आग लगाने का काम कर रही है।- जेपी मिश्र, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
 
विज्ञापन

11 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक के इशारे पर हुई हिंसा 
भाजपा विधायक के गुर्गो ने ही महसी क्षेत्र में हिंसा कराई है। यहां पर जो भी घटना हुई है वह विधायक के इशारे पर की गई। इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं वह सभी विधायक के करीबी बताए जाते हैं।-केके ओझा, पूर्व विधायक सपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें