फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच कांड: जवानों के बूटों की धमक सन्नाटे को तोड़ती रही... बरकरार रहा खौफ, डर के बीच न खुला बाजार; तस्वीरें

Sat, 19 Oct 2024 12:22 PM IST
शाहरुख खान ध्रुव शर्मा, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के महसी के महराजगंज में हिंसा पर काबू पाने के बाद भी छठे दिन शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। आईपीएस अफसरों, कमांडो व पुलिस फोर्स के बूटों की खट-खट लोगों को राहत देती रहीं, लेकिन डर और आशंका के बीच ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। कस्बे में सिर्फ दो-चार ही दुकानें खुलीं।

प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में करने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन लोगों में डर अभी भी बना हुआ है। जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले लोगों के साथ बैठक कर दुकानें खोलने की अपील की थी। 

मुस्लिम धर्मगुरुओं के लगातार शांति बनाए रखने की अपील के बाद बृहस्पतिवार को बाजार की कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन शुक्रवार को आईपीएस अफसर के नेतृत्व में कमांडो व पुलिस फोर्स के बूटों की धमक के कारण शायद लोगों ने दुकानें बंद कर रखी थीं।
विज्ञापन

2 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के घर के पास बंद रही मस्जिद, तैनात रहे कमांडो
शुक्रवार को जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने से पहले जिला प्रशासन ने महराजगंज में भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी कि नमाज पढ़ने में किसी को कोई दिक्कत न हो। लेकिन बीते रविवार को हुई हिंसा के खौफनाक मंजर को याद कर आरोपी के घर के सामने शायद लोग नमाज पढ़ने के लिए स्वयं मस्जिद नहीं आए। वहीं लोगों में यह भी चर्चा रही कि मस्जिद के इमाम के न होने की वजह से नमाज पढ़ने कोई नहीं आया। वहीं पूरे महराजगंज कस्बे में सन्नाटा छाया रहा। इसके चलते किसी भी मस्जिद में नमाज नहीं हो सकी। यहां पर मुख्य आरोपी के घर के बाहर भी पुलिस व एटीएस व एसटीएफ के सशस्त्र कमांडो तैनात रहे।
विज्ञापन

3 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
हर नाके पर लगाई गई बैरीकेडिंग
बहराइच शहर समेत जिले के हर नाके पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा रहा। महसी तहसील क्षेत्र के रमपुरवा चौकी, भगवानपुर, बाजपेई पुरवा के पास रेहुवा मंसूरगंज जाने वाले मार्ग, हिंसा प्रभावित महराजगंज, महसी, राजी चौराहा पर बैरीकेडिंग कर लगातार आने-जाने वाले लोगों की जांच व आधार कार्ड चेक करती रही।
 

4 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर से लिया सुरक्षा का जायजा
महसी इलाके में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज व पूरे दिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसरों ने लखनऊ से हेलीकॉप्टर सवार होकर बहराइच आकर यहां इलाके में सुरक्षा का हवाई सर्वे के जरिए जायजा लिया। महराजगंज कस्बे में दोपहर के समय काफी करीब से हेलीकॉप्टर निकला तो सभी लोग इस बात की चर्चा करते रहे। वहीं सीएम कार्यालय के द्वारा भी यहां पर प्रत्येक हालात का पल-पल की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
महसी तहसील में देखी गई रौनक
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को हिंसा के बाद महसी तहसील भी बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को छठे दिन हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद तहसील खुल गई। हालांकि वादकारियों की संख्या काफी कम रही। तमाम अधिवक्ता अपने मुअक्किलों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

6 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस छावनी में तब्दील रहा महराजगंज बाजार
शुक्रवार को आरोपी के घर के आस-पास व पूरे महराजगंज में लगातार पीएचसी, पुलिस व कमांडो गश्त करती रही। पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। दमकल की भी कई गाड़ियां मौजूद रहीं। यहां इक्का-दुक्का दुकान खुलीं व राहगीरों का आवागमन भी होता रहा। हालांकि ज्यादातर लोग अपने घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
महराजगंज बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से मकानों पर पूर्व में लाल निशान लगाया गया था। हिंसा की घटना को लोग अतिक्रमण से जोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाल निशान कई महीने पहले लगाए गए थे। शुक्रवार को लोगों में चर्चा गर्म रही कि बहुत जल्द ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चल सकता है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यहां पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर अतिक्रमण हटाया जाना है। घरों पर लगे लाल निशान करीब छह माह पहले लगाए गए थे।
 
विज्ञापन

8 of 8
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कस्बे में सड़क का चौड़ीकरण होना है, उसके चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग व तहसील प्रशासन के स्तर पर काम किया जा रहा है। हिंसा प्रभावित इलाके में जो भी नुकसान हुआ है उसका भी टीमें आकलन कर रही हैं। जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मोनिका रानी, डीएम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें