फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल, खुदकुशी और नरबलि: सनी और सूरज की शव के पास सिंदूर और खून से सना अक्षत; बहराइच में उलझी 6 मौतों की गुत्थी

Thu, 02 Oct 2025 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में किसान विजय कुमार मौर्य ने बुधवार सुबह दो किशोरों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने पत्नी और दो बेटियों संग कमरे में बंद कर आग के हवाले कर लिया।
विज्ञापन
1 of 12
bahraich murder case - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के निंदुरपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार को दो किशोरों की हत्या और फिर आरोपी के पूरे परिवार के साथ जलकर मरने की घटना ने जांच में जुटी पुलिस को उलझा दिया है। फोरेंसिक टीम भी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक परेशान रही, लेकिन न तो हत्या का उद्देश्य स्पष्ट हो रहा है और न ही पूरे परिवार के साथ आरोपी के आत्महत्या की कहानी ही समझ आ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामला हत्या, आत्महत्या और नरबलि की आशंका के दायरे में घूम रहा है।

किशोर सूरज और सनी के शव के पास ही सिंदूर और खून से सना अक्षत मिला है, जिससे ग्रामीण नवरात्र के अंतिम दिन नरबलि की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस इससे इन्कार कर रही है। छह मौतों के बाद पूरे गांव में दहशत है। 
विज्ञापन

2 of 12
घर में लगाई गई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सवालों में उलझी पुलिस
सभी की जुबां पर यही सवाल है कि आखिर विजय कुमार मौर्य ने जिन किशोरों को काम करने के लिए घर बुलाया, उन्हें मौत के घाट क्यों उतार दिया। पुलिस भी इन्हीं सवालों में उलझी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 12
घर में लगाई गई आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। लेकिन छह मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

 

4 of 12
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह सात बजे शुरू हुआ घटनाक्रम
ग्रामीणों के अनुसार, घटनाक्रम सुबह सात बजे शुरू होता है। सनी और सूरज के साथ विजय के घर पहुंचे किशन यादव ने बताया कि सुबह विजय मौर्य ने खेत में काम करने के लिए बुलाया था। किशन के अनुसार, सूरज और सनी ने काम करने से मना किया। 

 
विज्ञापन

5 of 12
घटना के बाद मौके पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कारण उनकी विजय से कहासुनी हुई। करीब आठ बजे विजय ने किशन को लकड़ी काटने घर से बाहर भेज दिया। लौटने पर किशन ने देखा कि घर के बाहर भीड़ जमा है। सूरज व सनी के लहूलुहान शव आंगन में पड़े हैं।
विज्ञापन

6 of 12
घर में लगाई गई आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के अंदर टांड़ पर मिलीं विजय और पूरे परिवार की लाशें
पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि विजय मौर्य ने खुद के साथ पूरे परिवार को कमरे के अंदर बंद कर आग लगाई थी। आग लगने के बाद लपटों से बचने के लिए परिजन घर के अंदर बने टांड़ (दुछत्ती) पर चढ़ गए थे। ऊपर से सभी की लाशों को उतारा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि विजय का स्वभाव बेहद उग्र था। वह आए दिन ऊटपटांग काम करता था।
 
विज्ञापन

7 of 12
मृतक सूरज यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौता पुत्र था सूरज 
सूरज परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की सूचना पाकर दादा गुरुवचन मौके पर पहुंचे और शव के पास गुमसुम बैठ गए। उनकी आंखों से आंसू तक नहीं निकल रहे थे। पिता लक्षीराम और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

8 of 12
घटना के बाद मौके पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच में दो किशोरों की हत्या कर पत्नी और दो बच्चियों के साथ किया आत्मदाह
बहराइच में लहसुन की बोआई से इनकार करने पर निंदुरपुरवा टेपरहा गांव निवासी किसान विजय कुमार मौर्य ने बुधवार सुबह दो किशोरों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर विजय कुमार (45), पत्नी धीरज कुमारी (30), पुत्री प्रियांशी (8) और रियांशी (6) का जला हुआ शव मिला। 

 

9 of 12
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामगांव पुलिस ने विजय के भाई मनोज और अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत के बाद से विजय की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह आए दिन पत्नी व बच्चियों से भी मारपीट करता था। पुलिस के अनुसार विजय मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला था। 

 

10 of 12
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
22 वर्ष पूर्व यहां आकर करीब पांच एकड़ जमीन खरीद कर खेती शुरू की। गांव के अन्य लोगों की जमीन भी बटाई पर ली थी। उसके दोनों भाई भी यहीं अलग मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोआई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14), सनी वर्मा (13) और किशन यादव (15) को घर बुलाया। सूरज और सनी ने महानवमी होने के कारण काम करने से इनकार कर दिया। 

11 of 12
दो किशोरों की हत्या और परिवार को आग लगाकर मारने के के मामले की जांच करते आईजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे परिवार के साथ कमरे में बंद कर सिलिंडर में लगाई आग
नोकझोंक के बीच विजय ने किशन को लकड़ी काटने के लिए घर से बाहर भेज दिया। सूरज और सनी से गुस्साए विजय ने घर के आंगन में धारदार से वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद मवेशियों व खुद को पूरे परिवार के साथ कमरे में बंद कर रसोई गैस सिलिंडर की मदद से आग लगा ली।

 
विज्ञापन

12 of 12
मृतक सनी वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंगन में पड़े थे लहूलुहान सूरज और सनी के शव
आग भड़कने पर पूरा परिवार चीखने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान सूरज और सनी के शवों को देखकर सभी के होश उड़ गए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भीतर बंद पूरे परिवार और मवेशियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें