बहराइच में संपत्ति विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 14
Bahraich mass murders
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के बहराइच जिले के रामनगर गांव में चार हत्याओं की खबर से सोमवार सुबह पूरा जिला सन्न रह गया। गांव से लेकर शहर तक हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था, आखिर एक साथ चार लोगों की हत्या कैसे और क्यों हुई? मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जांच में जुटी रही। मृतक के बड़े पुत्र गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब दोपहर बाद बदलूराम की पुत्री लक्ष्मी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। लक्ष्मी ने कहा कि उसका भाई निरंकार स्वभाव से सीधा है और वह इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। लक्ष्मी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती बड़े भाई गुरुदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पुत्र को पूरी संपत्ति दिलाना चाहता है।
विज्ञापन
2 of 14
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : ग्रामीण
इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि गुरुदेव की गांव में भी लोगों से अधिक बनती नहीं थी। उसके आरोप से पुलिस की पूरी थ्योरी ही बदलती नजर आई। ऐसे में अब तक छोटे भाई पर लगे आरोपों के बीच बहन के बयान ने पुलिस जांच को नया आयाम दे दिया है।
विज्ञापन
3 of 14
बदलू राम। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की पुत्री का बयान महत्वपूर्ण है। उसे भी जांच में शामिल किया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही चारों हत्याओं की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
4 of 14
पार्वती देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पूरे गांव में दहशत और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही वास्तविक आरोपी की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 14
घटनाक्रम को बयां करती बहन लक्ष्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुत सीधा है निरंकार, कैसे कर सकता है घटना?
पूर्व प्रधान फौजदार वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां का दृश्य देखकर उनका दिल दहल गया। आंगन में लाशें बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि बदलूराम ने अपनी खेत और अन्य संपत्तियां पहले ही दोनों बेटों में बांट दी थीं।
विज्ञापन
6 of 14
हमले में घायल निरंकार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी जानकारी में परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पारिवारिक मामला भीतर ही भीतर चल रहा हो तो उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पूर्व प्रधान ने कहा कि निरंकार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन वह स्वभाव से बहुत सीधा और शांत लड़का है। ऐसे में वह इस तरह की घटना कैसे कर सकता है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
7 of 14
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद छावनी में तब्दील गांव व मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संपत्ति विवाद में माता-पिता, दादी, बहन की हत्या की
बहराइच के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे संपत्ति विवाद में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
8 of 14
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, बदलूराम ने कुछ दिनों पहले 12 बिस्वा जमीन बेची थी। पैसे को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान बेची गई जमीन और गहनों का पैसा नहीं देने की बात पर छोटे बेटे निरंकार ने विवाद शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक कहासुनी चलती रही।
9 of 14
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े बेटे गुरुदेव के अनुसार, निरंकार और परिजनों के बीच हो रही कहासुनी को रोज का विवाद समझकर वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद चीख-पुकार सुनाई दी। वह अपने बेटे के साथ कमरे से बाहर निकला तो आंगन में दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35) लहूलुहान पड़ी थीं।
10 of 14
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्हाड़ी से किया वार
शोर मचाने पर निरंकार ने उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह गुरुदेव ने कुल्हाड़ी पकड़कर झटका दिया, जिससे दोनों गिर पड़े। इस दौरान गुरुदेव का सिर दीवार से टकरा गया और वह घायल हो गया। गुरुदेव के अनुसार, निरंकार ने पास में पड़ी ईंट से अपने ही सिर पर कई वार कर खुद को भी घायल कर लिया। तब तक आसपास के लोग जुट गए।
11 of 14
हमले में घायल गुरुदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने शीतला देवी, बदलूराम, संजू देवी और पार्वती को मृत घोषित कर दिया।
12 of 14
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) और निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
13 of 14
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
आज गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाली थी पार्वती
माता-पिता और दादी के साथ मौत के घाट उतारी गई पार्वती देवी की ससुराल श्रावस्ती जिले के लोखड़िनपुरवा, मल्हीपुर में है। पार्वती सोमवार को पिता के साथ जय गुरुदेव के कार्यक्रम में गोंडा जाने वाली थी। इसी उद्देश्य से वह रविवार को ही मायके आई थी और कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। गुरुदेव की तहरीर पर निरंकार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। निरंकार अभी कोमा में है। उसके होश में आने पर पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।-राम नयन सिंह, पुलिस अधीक्षक