उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र के भड़ल गांव में चल रही चर्मशोधन इकाइयों को जेसीबी लेकर ध्वस्त करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई। इस दौरान करीब दस पुलिस कर्मी चोटिल हुए तो वहां अन्य फोर्स पहुंचा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दस महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है। इसके बाद मामला शांत होने पर सभी 84 चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त किया गया।
भड़ल गांव में चर्मशोधन इकाइयों का ध्वस्तीकरण रोकने के लिए संचालकों ने महिलाओं को आगे करके पुलिस से भिड़ा दिया। महिलाएं आगे आकर सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गई और लोगों ने पीछे से प्रशासन, पुलिस व प्रदूषण विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। साढ़े तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। इस बीच घंटों तक ध्वस्तीकरण कार्य रुका रहा। पथराव में एक जेसीबी क्षतिग्रस्त होने के बाद दूसरी मशीन मंगवाकर ध्वस्तीकरण कराया गया। आगे तस्वीरों में देखें ये बड़ी कार्रवाई: -