Baghpat News: बड़ौत शहर में पानी के छींटे गिरने के विवाद में पड़ोसियों ने शोएब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसे बचाने आए पूरे परिवार पर चाकू और ईंटों से हमला किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
1 of 7
सीएचसी पर बैठी बहन और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत शहर में बड़का मार्ग पर छत से पानी की छींटें गिरने पर पड़ोसियों ने शोएब (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शोएब को बचाने आए उसके पिता आस मोहम्मद, माता गुड्डो, बहन फरहा, भाई फरमान को चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। आस मोहम्मद ने पांच हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
2 of 7
शोएब की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बड़का मार्ग निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने बेटों के साथ मजदूरी करने चला गया था, जबकि उसकी पत्नी गुड्डो मकान की दूसरी मंजिल पर फर्श की धुलाई कर रही थी। तभी पानी की कुछ छींटें पड़ोसी दिलशाद के ऊपर पर गिर गई। आरोप लगाया है कि दिलशाद ने विरोध करते हुए उसकी पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पड़ोसी इरफान, रिहान, इसराना, रोहिन को बुलाकर घर में घुसकर उसकी पत्नी गुड्डो और बच्चों के साथ मारपीट की। बेटी ने फोन करके मारपीट होने के बारे में बताया तो वह अपने बेटों सुहेल, शोएब के साथ घर की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
शोएब की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचा तो पहले से इकट्ठा होकर खड़े दिलशाद समेत अन्य लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे शोएब की कमर और पेट में चाकू से छह-सात वार कर हत्या कर दी। चाकू के वार से आस मोहम्मद, गुड्डो, फर्रा, फरमान घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। परिवार वालों के साथ शोएब को उठाकर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिलशाद, इरफान, रिहान, इसराना, रोहिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं, जिन्होंने उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी।
4 of 7
मारपीट की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
पापा हमें बचा लो, पड़ोसी मार देंगे, सुनते ही दौड़ पड़े
आस मोहम्मद ने बताया कि अपने बेटे शोएब और सुहेल के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर मजदूरी करने जाता है। सोमवार को मजदूरी करते समय उसकी बेटी फरहा ने फोन किया, जो रो रही थी। रोते हुए उसकी बेटी ने कहा कि पापा दिलशाद और अन्य पड़ोसी उन्हें मार देंगे, जल्दी आकर बचा लो। इतना सुनते ही आस मोहम्मद अपने दोनों बेटों के साथ घर की तरफ दौड़ पड़ा। घर पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया गया। चाकू से वार होने पर आस मोहम्मद का एक कान भी कट गया। मृतक शोएब चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
5 of 7
मारपीट की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी दो
बेटे शोएब की हत्या के बाद उसकी मां गुड्डो बेहोश हो गई। होश में आने पर रोते हुए कहने लगी कि मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। परिवार के लोग गुड्डो को संभालते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 7
पथराव करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े व पथराव की वीडियो वायरल
शोएब की हत्या के बाद झगड़े का वीडियो भी वायरल हुई। उसमें शोएब के परिजन हमलावरों से बचकर भागते हुए दिख रहे हैं तो हमलावर उन पर ईंटों से वार कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में शोएब को चाकू मारे हुए हैं और उसको परिजन सीएचसी लेकर जाते हुए दिख रहे हैं।
ये बोले एएसपी
पानी की छींटें गिरने पर विवाद हो गया था। इसमें आस मोहम्मद की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।