plants
- फोटो : amar ujala
पौधे रखने का भी रखते हैं शौक
सतवीर सिंह ने कोरोना महामारी को देखते हुए घर में ऐसे पौधे लगा रखे हैं जो रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों को घरों में पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में वातावरण शुद्ध रहेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलेगी।
पौधों पर पक्षियों को रहने के लिए घर भी होगा। उन्होंने घर में स्नेक प्लांट, एकमुखी रूद्राक्ष, आवमल, गुड़हल, पीला व काला धतूरा, कल्पवृक्ष, मनी ट्री प्लांट, रजनीगंधा, सीता अशोक, करी पत्ता, लक्की बेंबू प्लांट, सफेद तुलसी, स्पाइडर प्लांट आदि लगा रखे हैं।