बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल से पलड़ा तक गाड़ी में भी की मारपीट
रामपाल के अनुसार हिमाचल प्रदेश से पलड़ा गांव तक गाड़ी में सागर और सानिया की पिटाई की गई। गांव में सानिया के परिवार वाले दोनों को अपने नलकूप पर ले गए और वहां भी बंधक बनाकर पिटाई की। साहिब ने सागर की वीडियो बनाकर सोनिया को ले जाने में दूसरे युवकों के शामिल होने के बारे में भी कहलवाया।
पिटाई करने के बाद दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर सागर, उसके पिता रामपाल, बहन अंशु को रास्ते में छोड़ दिया और सानिया को लेकर घर ले गए। 23 जुलाई की सुबह परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर कब्रिस्तान में गड्ढा खोदाई कर शव दबा दिया। रामपाल ने बताया कि साहिब और उसके परिवार वालों ने 15 जुलाई को सानिया की गोली मारकर हत्या का एलान कर दिया था।