फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankur Murder Case: रोज हो रही थी अंकुर की रेकी, मौत बनकर पीछे घूम रहे थे हत्यारे, गांव में तनाव-पुलिस तैनात

Sat, 06 Sep 2025 11:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एलएलबी छात्र अंकुर की हत्या के पीछे हत्यारोपियों की महीनों से की जा रही रेकी का खुलासा हुआ है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार से टक्कर मारकर गोली चलाई गई। घटना के बाद गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
1 of 6
अंकुर हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में एलएलबी छात्र अंकुर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई दिनों से अंकुर की रेकी कर रहे थे और मौत बनकर उसके पीछे-पीछे घूम रहे थे। बुधवार से पहले भी हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन हत्यारे कामयाब नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

2 of 6
बागपत में दिनदहाड़े हत्या - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बाघू गांव निवासी अंकुर की बाइक को कार से टक्कर मारी गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश अहैड़ा गांव के बाहर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई मोनू नैन की तहरीर पर गांव के ही आनंद, विनय उर्फ बिच्छु और अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी आनंद का भाई और राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी विपिन की हत्या हो चुकी थी। इस मामले में अंकुर के भाई रामबीर उर्फ भूरा और राहुल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी हत्या का बदला लेने के लिए अंकुर को निशाना बनाया गया।

4 of 6
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जांच में यह भी सामने आया कि हत्यारोपियों ने 30 हजार रुपये में एक पुरानी सेंट्रो कार खरीदी थी। अंकुर की दिन-रात रेकी की जाती रही और सोशल मीडिया पर आरोपी बदला लेने के स्टेटस भी डालते रहे।

यह भी पढ़ें: अंकुर हत्याकांड: खून का बदला खून! सीओ के सामने एलान, दो माह में हत्या, बोले- किसी ने मुंह खोला तो मार देंगे


 
विज्ञापन

5 of 6
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 
अंकुर का पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार देर रात शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक वे हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत में दिनदहाड़े हत्या, अंकुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पांच टीमें गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि अंकुर की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। कई ठिकानों पर दबिश दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें