फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने निगला जहर, परिजनों ने की थी सानिया की हत्या

Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के पलड़ा गांव में सानिया हत्याकांड के बाद उसका प्रेमी सागर जहरीला पदार्थ निगलकर बाथरूम में बेसुध मिला। पुलिस ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
1 of 5
बागपत सानिया हत्याकांड, प्रेमी ने निगला जहर - फोटो : अमर उजाला

UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पलड़ा गांव की सानिया हत्याकांड के बाद अब उसका प्रेमी सागर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रविवार रात सागर अपने घर के बाहरी हिस्से में बने बाथरूम में बेसुध पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी से उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि आन की खातिर सानिया की हत्या उसी के परिजनों ने कर दी थी। यही नहीं हत्या के बाद शव का कब्रिस्तान में दबा दिया गया था।

विज्ञापन

2 of 5
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

जुलाई माह में सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना चली गई थी। लेकिन परिवार ने दोनों को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर उसका शव कब्रिस्तान में दबा दिया। पुलिस ने शिकायत पर शव निकलवाकर दो बार पोस्टमार्टम कराया और मामले का खुलासा किया। यहां तक कि सानिया का शव लेने परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, जबकि पोस्टमार्टम के बाद गांव के लोग शव ले गए थे।

विज्ञापन

3 of 5
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

गला और मुंह दबाकर की गई थी सानिया की हत्या
पुलिस की आपत्ति दर्ज कराने के बाद मेरठ से फोरेंसिक विशेषज्ञ और दो चिकित्सकों का पैनल गठित कर सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि सानिया की हत्या हाथों से गला और मुंह दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गई।

4 of 5
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

इस हत्याकांड में पुलिस ने सानिया के भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब, फूफा नसीम, फुफेरा भाई अरमान और शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि पिता समेत पांच आरोपी अब भी फरार हैं। हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष की दहशत से सागर का परिवार गांव छोड़कर दूसरे राज्य चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक का अस्पताल में उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

सागर ने गांव में पहुंचकर निगला जहर, मेरठ में उपचार जारी
रविवार रात अचानक सागर गांव में पहुंचा और जहरीला पदार्थ निगलने के बाद बाथरूम में बेसुध पड़ा मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सागर की मां कोमल और बहन अंशु मेरठ मेडिकल पहुंचीं और उससे बातचीत का प्रयास किया, लेकिन वह बोल नहीं सका। परिजनों का कहना है कि उन्हें पता नहीं सागर गांव कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ।

सीओ विजय कुमार का कहना है कि सागर जहरीला पदार्थ निगलने से बेसुध मिला है। फिलहाल मेरठ मेडिकल में उसका इलाज जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें