बागपत जनपद के मुगलपुरा मोहल्ला में खुद से तीन साल बड़ी बहन रीना की हत्या करके कोतवाली पहुंचे सादिक (19) ने अभी चार-पांच हत्या ओर करने की धमकी दे डाली। उसके निशाने पर कौन-कौन हैं, इसका ही पुलिस पता लगाने में जुटी है। यह बताया जा रहा है कि उसने कोई नशीला पदार्थ खाया हुआ था। जिससे वह हवालात में आराम से सो गया और पुलिस उसके नशा कम होने का इंतजार करती रही। आज उससे पूछताछ की जाएगी।