बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में होली पर्व अलग ढंग से मनाया जाता है। जहां होली के हुड़दंग में युवा बुग्गी, बाइकों को छतों पर चढ़ा देते हैं और रंगों के साथ गोबर व कीचड़ से भी होली खेलने से परहेज नहीं करते। इसके अलावा महिलाएं होली के लोकगीत भी गाती हैं।
होली पर्व मनाने का सभी का अलग अंदाज है, जिसमें जिले का सरूरपुर कलां गांव में होली का हुड़दंग देखने को मिलता है। युवा कई दिन पहले ही होली रंग में रंग जाते हैं और रात में टोली बनाकर हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आते। युवाओं की टोली गांव में खड़ी बुग्गी, बाइक, साइकिल समेत अन्य वाहनों को उठाकर ले जाते हैं और पंचायतघर, छतों पर चढ़ाने के साथ-साथ तालाब में डाल देते हैं। हालांकि होली के इस अनोखे हुड़दंग से कुछ लोगों को परेशानी होती है, लेकिन होली पर्व को कारण कोई गिला-शिकवा नहीं रहता।