फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Ram Rahim: 7वीं बार जेल से बाहर...; खौल रहा लोगों का खून, दुष्कर्मी बाबा की पैरोल पर उठा रहे सवाल

Fri, 21 Jul 2023 01:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Gurmeet Ram Rahim : जहां मणिपुर की घटना को लेकर लोगों का खून खौल रहा है तो वहीं दुष्कर्मी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बाबा को बार-बार क्यों पैरोल मिल रही है।
विज्ञापन
बाबा राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। एक बार फिर उसे यूपी के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में रहना पड़ेगा। वहीं, उसके आने से पहले बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि सिरसा से घोड़े और गाय बरनावा आश्रम में पहुंचाई गई हैं। राम रहीम को सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल है। यहीं नहीं इसी साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम। - फोटो : amar ujala
वहीं, दुष्कर्मी बाबा राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने से सवाल उठने लगे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काटने वाले को इतनी जल्दी-जल्दी पैरोल कैसे मिल रही है। 

राम रहीम ने तलवार से काटा था केक - फोटो : एएनआई
बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गुरुवार को बरनावा आश्रम पहुंचा। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। 

गुरमीत राम रहीम। - फोटो : amar ujala
पैरोल पर बरनावा में चौथी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन, इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर तीन मार्च को सुनारिया जेल गया था।
विज्ञापन

सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल
- राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। 
- डेरा प्रमुख को दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।
- तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी गई थी।
- वहीं चौथी बार जून 2022 को डेरा प्रमुख को एक महीने की पैरोल दी गई।
- पांचवीं बार अक्टूबर 2022 को डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई।
- छठवीं बार 21 जनवरी 2023 को राम रहीम को फिर 40 दिनों की पैरोल दी गई।
- वहीं आज 20 जुलाई 2023 को 7वीं बार फिर डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई है, जो 30 दिन की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें