Baghpat News: खेकड़ा में किराना व्यापरी अंकुर जैन की दुकान में आग लग गई जो ऊपर मकान तक पहुंच गई। उनकी पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या की मौत हो गई। वहीं सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। शटर उखड़कर सामने की दुकान से जा टकराया।
विज्ञापन
1 of 7
स्वाति और अनन्या की फाइल फोटो। दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस चौकी के पास किराना व्यापारी अंकुर जैन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर फट गए तो आग भड़क गई। दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने मकान में फंसी व्यापारी की पत्नी स्वाति जैन (38), बेटी अनन्या जैन (4) की दम घुटने व जलने से मौत हो गई। आग बुझाने में व्यापारी अंकुर जैन, उनका नौकर कपिल, पड़ोसी जाहिद समेत आठ झुलस गए। इनका अस्पताल में उपचार कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पाठशाला रोड पर पुलिस चौकी के पास रहने वाले व्यापारी अंकुर जैन की नीचे दुकान है और ऊपर मकान में परिवार रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह अंकुर जैन अपने बेटे श्रेय को स्कूल भेजने के लिए बाहर आ गए थे और पिता विनय जैन, मां शशी जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने चले गए थे। तभी शॉर्ट सर्किट से नीचे दुकान में आग लग गई। वहां आए अंकुर जैन ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया तो उनके साथ नौकर व कई राहगीर भी आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
3 of 7
छत का जाल तोड़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दुकान के बाहर मदद के लिए लोगों की भीड़ लग गई। तभी दुकान में रखा एक गैस सिलिंडर तेज धमाके से फट गया। इससे दुकान का शटर उखड़कर सामने वाली दुकान में लगा। सिलिंडर में धमाका होते ही वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाने के लिए भागने लगे। इससे मोहल्ला औरंगाबाद के शहजाद, आंशु, अंकित, सोनू, लाइनपार बस्ती के सोनू, बड़ागांव के विकास, संजय, पांची के संजीव समेत दस से ज्यादा लोग गिरकर घायल हो गए।
4 of 7
किराने की दुकान से सामान निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंकुर जैन मकान में फंसी अपनी पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या को बचाने के लिए आग में घुस गए, जिन्हें लोगों ने किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। सूचना पर आए अग्निशमन कर्मियों ने पांच गाड़ियों को लगाकर दो घंटे में आग बुझाई। उसके बाद भी अंदर धुआं था तो ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर बाहर से सीढ़ी के सहारे वह मकान के अंदर घुसे। तब तक कमरे में स्वाति और अनन्या की झुलसने व दम घुटने से मौत हो चुकी थी। दुकान व मकान में लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर पहुंचे डीएम और लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी के पिता हुए बेहोश, दिल्ली किया रेफर
आग लगने की सूचना पर मंदिर से आए व्यापारी के पिता विनय जैन और उनकी मां शशी जैन को मिली तो उन्हें भी सदमा लग गया और वह बेहोश हो गए। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। वहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं डीएम दिव्यांशु पटेल, एडीएम राजीव कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पूरे मामले की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
6 of 7
फटा सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
नीचे आग लगने से नहीं निकल सकीं बाहर
व्यापारी अंकुर जैन के तहेरे भाई मोहित जैन ने बताया कि नीचे से मकान की ऊपरी मंजिल पर नहीं जा सके, जहां स्वाति और अनन्या फंसी हुई थी। उन्होंने अपने मकान की छत से अंकुर जैन के मकान की छत पर जाकर दोनों को निकालने का प्रयास किया। उनकी आवाज सुनकर स्वाति अपनी बेटी अनन्या को लेकर ऊपर तक आ गईं, लेकिन वहां पर ताला लगा होने और चाबी नीचे होने के कारण दरवाजा नहीं खोल पाई। दोनों को बचाने के लिए लोगों ने मकान में लगे लोहे के चार जाल भी उखाड़ दिए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये बोले डीएम
मकान में आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट सामने आया है। ऊर्जा निगम और अग्निशमन विभाग के अफसरों से भी इसकी जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। - दिव्यांशु पटेल, डीएम