फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देशभर में वायरल हुआ बागपत का ये वीडियो, आप भी देखें आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार की तस्वीरें

Tue, 23 Feb 2021 10:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
1 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों  को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

2 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
नगर में स्थित अतिथि भवन के समीप दुर्गा फ्रूूट जूस कार्नर और नवदुर्गा चाट भंडार आमने - सामने हैं। सोमवार को ग्राहक को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।

3 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले गई। उधर, संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनजी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु पुत्र सुरेंद्र, नीटू पुत्र घासीराम समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।

4 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 5
सीओ मंगल सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
देशभर में वायरल हुआ चाट विक्रेताओं के बीच मारपीट का वीडियो  
नगर के अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं व कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो देश भर में वायरल हुआ। जिस पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए और इस घटना की घोर शब्दों में निंदा की। शाम तक ही लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके थे और एक दूसरे को शेयर कर घटना को लेकर आक्रोश जता रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें