उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में दो चाट विक्रेताओं के बीच ऐसा विवाद हुआ, जो चंद मिनटों में ही मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों दुकानों के विक्रेताओं और कर्मचारियों में खूब लाठी-डंडे व सरिये चले। इसमें एक मीडियाकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो एक रात में ही पूरे देश में वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई। लड़ाई में मुख्य किरदार निभाने वाले दुकानदार को लोग हीरो बताते हुए उसके हेयरस्टाइल की तुलना साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन से कर रहे हैं।