27 अप्रैल को वेस्ट यूपी के सहारनपुर में एक रजबहे में एक युवती की लाश मिलती है। शरीर पर चाकू के कई वार थे और गला भी धारदार हथियार से रेता हुआ।
पहले ये मामला सिर्फ एक अज्ञात युवती की हत्या लग रहा था लेकिन जैसे ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, इस केस ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सबको चौंका दिया। क्योंकि इस एक लाश की कहानी एक नहीं बल्कि दो हत्याओं से जुड़ी हुई निकली।
एक प्रेम संबंध, एक पार्टी, एक गोली चली और फिर हत्या। सबूत मिटाने के लिए एक और हत्या की गई। जानिए आखिर क्या है इस डबल मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी-