फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये थी विवाद की बड़ी वजह, देशभर में वायरल हुआ आइंस्टीन लुक वाला दुकानदार, खूब चले थे लाठी-डंडे

Tue, 23 Feb 2021 02:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में हुए विवाद का वायरल वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय का बना हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग आपस में लाठी-डंडों व सरिये से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि वीडियो देखकर लोगों की यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर माजरा क्या है। आइए हम आपको बताते हैं कि विवाद के पीछे की वजह क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में सोमवार को दुर्गा फ्रूट जूस कार्नर और नवदुर्गा चाट भंडार के विक्रेताओं में ग्राहक को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।

विज्ञापन

3 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र, अनिल और धनजी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु, नीटू समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

4 of 5
वायरल हुए आइंस्टाइन लुक वाले विक्रेता - फोटो : ANI
ये लड़ाई के पीछे का कारण 
आइंस्टीन लुक वाले इस दुकानदार हरेंद्र ने बताया कि हमारी 40-50 साल पुरानी चाट की दुकान है। सामने वाली चाट विक्रेता की दुकान चलती नहीं है इसलिए अक्सर वो हमारे ग्राहकों को भड़काने का काम करते हैं। उस दिन भी हमारे ग्राहकों से यही कह रहे थे कि हम रात का बासी सामान बेचते हैं। बस इसी बात पर लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स - फोटो : अमर उजाला
मारपीट का यह वीडियो एक रात में ही पूरे देश में वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई। लड़ाई में मुख्य किरदार निभाने वाले दुकानदार को लोग हीरो बताते हुए उसके हेयरस्टाइल की तुलना साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन से कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें