रिश्तों की डोर कमजोर पड़ रही है। मामूली बातों पर अपनों का खून बहाया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान रंछाड़ गांव में यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और खुद भी आत्महत्या कर ली थी। जिले में यह अकेला मामला नहीं है। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।