बागपत जनपद में छपरौली के हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र के नेशनल वेटलिफ्टर बेटे मनीष ने अपनी दो माह की गर्भवती पत्नी वर्षा (28) और मां सरोज (58) की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मंगलवार दोपहर बाद तब घटना को अंजाम दिया, जब उसके पिता जितेंद्र अपनी पेंशन के लिए दिल्ली गए हुए थे।