फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पैरोल के नियमों में उलंघन, राम रहीम के आश्रम में जुटने लगी अनुयाइयों की भीड़, खचाखच भरी पार्किंग

Sat, 19 Nov 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
खचाखच भरी पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल के 40 दिन का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है। उसी तरह से राम रहीम के बागपत जनपद के बिनौली स्थित आश्रम बरनावा पर अनुयाइयों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग हजारों गाड़ियों से खचाखच भरी है जिसे चारों ओर से त्रिपाल से ढंका गया है। 



रोहतक की सुनारियां जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा था।

राम रहीम के साथ परिवार के सदस्य व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी आई थी। पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में आश्रम में भीड़ जुटाने व बड़े कार्यक्रम करने व पैरोल के नियमों का उलंघन करने पर करवाई को चेताया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: निगम बोर्ड बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग पर लगी मुहर, ट्रेड लाइसेंस प्रस्ताव रद्द, पार्षद ने किया हंगामा
विज्ञापन

2 of 6
बढ़ी अनुयाइयों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डेरा प्रमुख ने पैरोल के नियमों का पालन करते हुए अनुयाइयों से आश्रम में ने आने की अपील कर ऑन लाइन संगत कर यूट्यूब एकाउंट से साध संगत से रूबरू हुआ, गाने भी लांच किए। 

इस दौरान राम रहीम ने आश्रम में दीपावली, शाह मस्ताना महाराज का जन्मोत्सव भी बनाया और गुरुगद्दी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाकर हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम दिया। लेकिन पैरोल के 40 दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, उसी तरह आश्रम पर अनुयाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
डेरे पर अनुयाई - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों से गाड़ियों द्वारा अनुयाई यहां पहुच रहे हैं। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग में हजारों गाड़िया खचा खच भरी है।

4 of 6
डेरे पर अनुयाई - फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों की पार्किंग को आश्रम के जिम्मेदार लोगों ने त्रिपाल से कवर्ड कर रखा है। पार्किंग में गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
डेरे में जाते अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
 सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरनावा आश्रम पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
पुलिस नही कर रही रोक-टोक
पंजाब में डेरा अनुयाई की हत्या के बाद आश्रम बरनावा में पैरोल पर रह रहा डेरा प्रमुख राम रहीम की सुरक्षा बढ़ा दी थी, सुरक्षा को लेकर यहां पर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी भी तैनात किया गया था। डेरा प्रमुख ने कई दिन ऑनलाइन संगत भी नही की। लेकिन अब वहॉ रोज हजारों अनुयाई पहुच रहे हैं। लेकिन पुलिस किसी को रोक-टोक नहीं करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें