बागपत जनपद में बड़ौत के शबगा गांव में इकलौते बेटे ने पिता, चाचा और बुआ की हत्या की वारदात को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर कढ़ी बनवाई, उसमें नशीला पदार्थ मिलाया और परिवार को खिला दिया। उनके नशे में होकर सोते ही पत्नी संग मिलकर तार और हाथ से गला दबाकर मार डाला।
सूचना पर पर छपरौली थाना पुलिस के अलावा एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ सविरत्न गौतम, फॉरेंसिंग टीम, डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। अंजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।