फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कब्रिस्तान में बने मकानों पर चला बुलडोजर, आंखों के सामने ढेर गए आशियाने, भू-माफिया के खुलेंगे बड़े राज

Tue, 27 Dec 2022 08:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत में मकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
Baghpat News: बागपत जनपद में प्रशासन व पुलिस की टीम ने कब्रिस्तान में बने मकानों पर बुलडोजर चल दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया लेकिन, अधिकारियों ने एक न सुनी।

ये है मामला
नगर की नई बस्ती केतीपुरा में भू-माफिया ने कब्रिस्तान पर प्लॉट काटकर बेच दिए और लोगों ने वहां मकान बना डाले। इसकी सूचना प्रशासन को लगी तो मंगलवार को टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम ने बुलडोजर चलवाया और कब्रिस्तान में बने तीन मकानों व कई चाहरदीवारी को ध्वस्त करा दिया। इसको लेकर महिलाओं ने हंगामा करते हुए मशीन रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनको धमकाकर हटा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
मकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
वहीं प्रशासन ने भू-माफिया को चिह्नित किया है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर संपत्ति जब्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
मकानों को किया ध्वस्त। - फोटो : amar ujala
पुराने कस्बे में नई बस्ती केतीपुरा में कब्रिस्तान की जमीन पर भू-माफिया ने प्लॉट काटकर कई साल पहले बेच दिए थे। जहां लोगों ने मकान बनाने शुरू कर दिए और वहां तीन मकान बनाकर लोग रहने लगे। वहीं अन्य प्लॉटों की चाहरदीवारी की जाने लगी। 

4 of 6
हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम राजकमल यादव ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी, जिनकी जांच रिपोर्ट में कब्रिस्तान की जमीन पर मकान बने हुए मिले। इसी के चलते मंगलवार शाम को एडीएम प्रतिपाल चौहान, तहसीलदार प्रसून कश्यप, सीओ देवेंद्र शर्मा अपने साथ पुलिस बल लेकर वहां पहुंचे और बुलडोजर से तीन मकानों को ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा अन्य निर्माण भी तोड़ा गया। मकान तोड़ने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया और वह मशीन के आगे खड़ी होने लगी। जिस पर सीओ ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो उनके साथ महिलाओं की नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पुलिस ने उन सभी महिलाओं को वहां से हटा दिया। वहां प्रशासन व पुलिस ने मकान तोड़ने के साथ ही दोबारा निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
भू-माफिया हो रहे चिह्नित, मुकदमा दर्ज होगा
तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि इस मामले में भू-माफिया को चिह्नित किया जा रहा है। एक रईस नाम के भू-माफिया की काटी हुई रसीद मिली है। उसने वहां प्लॉट काटकर बेचे हैं तो अन्य का भी पता लगाया जा रहा है। इस तरह करीब दस नाम सामने आ रहे हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें