डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल जाएगा। आश्रम से सेवादार भी अपने-अपने घर जाने लगे हैं।
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति रामचंद्र और रणजीत हत्याकांड में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम 21 जनवरी को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर आया था।