फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मामला: जिगर के टुकड़े की तलाश जारी, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, अफसरों ने खंगाले 50 से अधिक घर, IG भी पहुंचे

Sat, 17 Dec 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे की तलाश करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम फखरपुर से लापता सात वर्षीय सूर्यांश की तलाश जारी है। आईजी फखरपुर गांव में पहुंचे और घटनास्थल को देखा। किशोर के परिजनों से वार्ता की। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। उधर, पुलिस दिन भर डाग स्क्वॉड के साथ किशोर की खोजबीन में जुटी रही।

15 दिसंबर की शाम क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के सोहनबीर का सात वर्षीय पुत्र सूर्यांश लापता हो गया था। घटना के समय वह ट्यूशन पढ़कर वापस घर आ रहा था। सूर्यांश के बाबा जगबीर सिंह ने तभी अज्ञात के खिलाफ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से गांव में डेरा डाले हुए हैं। डाग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से उसको तलाशने में जुटी हुई है। शनिवार को भी पुलिस ने डाग स्क्वॉड के जरिये जंगल खंगाले और गांव में घरों की तलाशी ली। ग्रामीणों से सूर्यांश के बारे में पूछताछ की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे की तलाश जारी। - फोटो : amar ujala
दोपहर बाद आईजी मेरठ प्रवीन कुमार गांव में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूर्यांश के पिता सोहनबीर सिंह और बाबा जगबीर सिंह से बातचीत की। गांव में किसी से रंजिश आदि के बारे में पूछा। उन्होंने किसी से भी रंजिश ना होने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक से सूर्यांश की बरामदगी के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उसको जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही सूर्यांश को बरामद कर लिया जाएगा। 

4 of 6
बच्चे की तलाश जारी। - फोटो : amar ujala
उत्तर से दक्षिण तक खंगाला जंगल
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद भी सूर्यांश का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। करीब 50 घंटे से पुलिस फखरपुर गांव में डेरा डाले हुए है। ड्रोन कैमरे और डाग स्क्वॉड के जरिये पुलिस गांव से पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक सभी गन्ने और चारे के खेत खंगाल डाले है। ग्रामीण भी उसको तलाश में पुलिस को पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बागपत में एक बच्चा लापता। - फोटो : amar ujala
बच्चा चोरों पर शक
ग्रामीणों का बच्चा चोरों पर भी शक बना हुआ है। ग्रामीणो का कहना है कि 15 दिसंबर को गांव में 8-10 अनजान लोग घूमते देखे गए थे। हो सकता है वे बच्चा चोर हो। सूर्यांश को उठाकर ले गए हो। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस किशोर के परिजनों और ग्रामीणो से जो भी जानकारी मिल रही है। उसकी गहनता से जांच कर रही है। वहीं फखरपुर गांव में रेलवे अंडरपास के पास कई गड़रिया, लौहर रहे हैं। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए तंबू भी लगा रखे हैं। पुलिस ने उनके तंबुओं को भी खंगाला और किशोर के बारे में गहन पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चे की तलाश करते ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : amar ujala
घरों की ली गई तलाशी
पुलिस ने शनिवार को गांव में सघन तलाशी अभियान भी चलाया। डाग स्क्वॉड के साथ पुलिस कर्मी 50 से अधिक घरों में पहुंचे। उन सभी में उन्होंने फर्श आदि को बारीकी से चेक किया। परिवार के लोगों से भी गहन पूछताछ की। इसके अलावा सूर्यांश के लापता होने से समूचे फखरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ी हुई है। तीन दिन से गांव के सभी बूढे़, जवान और बच्चे दिन रात एक कर उसे तलाशने में जुटे हुए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सूर्यांश को बरामद कराने की भी गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें